ऑडी का कहर, 16 लोगों को कुचला : 120 की रफ्तार में कारों के बीच चल रही थी रेसिंग, बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई
जयपुर में शुक्रवार रात तेज रफ्तार ऑडी कार ने भीड़भाड़ वाले इलाके में कहर बरपा दिया। मानसरोवर क्षेत्र में करीब 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रेसिंग कर रही ऑडी कार बेकाबू होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे लगी फूड स्टॉल्स में जा घुसी।
हादसे के वक्त घटनास्थल पर करीब 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। तेज रफ्तार ऑडी कार ने 16 से ज्यादा लोगों को रौंद दिया और करीब 100 मीटर दूर जाकर एक पेड़ से टकराने के बाद रुकी।

एक युवक की मौत, कई घायल
इस भीषण हादसे में भीलवाड़ा निवासी रमेश बैरवा की मौत हो गई। रमेश फूड स्टॉल पर हेल्पर के रूप में काम करता था। वहीं, चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है।
ऑडी में सवार थे 4 लोग, पुलिसकर्मी भी शामिल
हादसे के वक्त ऑडी कार में ड्राइवर सहित चार लोग सवार थे। इनमें से एक जयपुर पुलिस का सिपाही भी बताया जा रहा है। घटना के तुरंत बाद भीड़ ने एक कार सवार को पकड़ लिया, जबकि एक अन्य युवक को शनिवार सुबह पुलिस ने हिरासत में लिया।

ड्राइवर समेत दो आरोपी फरार
पुलिस के अनुसार ऑडी कार चला रहा आरोपी दिनेश रणवां और एक अन्य युवक फरार हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे के समय कार में सवार सभी लोग नशे की हालत में थे।
दो कारों के बीच चल रही थी रेस
मौके से पकड़े गए रेनवाल निवासी पप्पू ने पुलिस को बताया कि ऑडी कार चूरू निवासी दिनेश रणवां चला रहा था। उसने बताया कि दिनेश ने उसे खरबास सर्किल के पास बुलाया और वहां एक अन्य कार के साथ रेसिंग शुरू कर दी।
डिवाइडर से टकराकर स्टॉल्स में घुसी कार
रेसिंग के दौरान ऑडी कार डिवाइडर से टकराई, जिससे पीछे चल रही दूसरी कार वापस मुड़ गई। इसके बाद ऑडी ड्राइवर ने कार को सड़क किनारे फूड स्टॉल्स की ओर मोड़ दिया और 10 से ज्यादा थड़ी-स्टॉल्स को टक्कर मार दी।
टक्कर से पलटी दूसरी कार
ऑडी की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसकी टक्कर से एक अन्य कार भी पलट गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई ऑडी
हादसे में ऑडी कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार यह ऑडी कार दमन-दीव रामकृष्ण चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम पर रजिस्टर्ड है।
पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र के एसएचओ गुंजन सोनी ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जयपुरिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया।
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन