MP CG Times
Breaking News Exclusive
लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, एक की मौत, 6 घायल : अनूपपुर में फाटक नहीं होने से हादसा; अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से निकली थी अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक शहडोल में शस्त्र पूजन पर DIG की राइफल मिसफायर : फायरिंग के दौरान ट्रिगर दबाते ही आई सिर्फ क्लिक की आवाज; दूसरी INSAS से दागी गोली, वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला? क्या सस्पेंड होंगे अनूपपुर कलेक्टर रहे हर्षल पंचोली? : IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ? Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन? Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts? नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, एक की मौत, 6 घायल : अनूपपुर में फाटक नहीं होने से हादसा; अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से निकली थी अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक शहडोल में शस्त्र पूजन पर DIG की राइफल मिसफायर : फायरिंग के दौरान ट्रिगर दबाते ही आई सिर्फ क्लिक की आवाज; दूसरी INSAS से दागी गोली, वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला? क्या सस्पेंड होंगे अनूपपुर कलेक्टर रहे हर्षल पंचोली? : IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ? Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन? Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts? नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा

: PM Modi on Bihar Result 2025: गमझा घुमाकर पहले अभिवादन, फिर कहा- गर्दा उड़ा दिया, पढ़ें संबोधन में क्या-क्या कहा

PM Modi on Bihar Result 2025: गमझा घुमाकर पहले अभिवादन, फिर कहा- गर्दा उड़ा दिया, पढ़ें संबोधन में क्या-क्या कहा

PM Modi on Bihar Result 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिजल्ट के बाद दिल्ली स्थिति भाजपा मुख्यालय में पहुंचे, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य नेताओं ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी ने गमछा हिलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया।

भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बिहारी अंदाज में गमछा हिलाते हुए कहा कि बिहार की जनता ने गर्दा उड़ा दिया। साथ ही कहा कि बिहार की पूरी जनता ने बता दिया- फिर एक बार एनडीए सरकार। इस दौरान उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण और कर्पूरी ठाकुर को नमन किया। उन्होंने कहा कि मैंने कर्पूरी ठाकुर जी के गांव से चुनाव अभियान की शुरुआत की।

कांग्रेस के पास कोई सकारात्मक विजन नहीं

PM Modi on Bihar Result 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति का आधार अब सिर्फ नकारात्मक राजनीति हो गया है, कभी 'चौकीदार चोर' का नारा, संसद का समय बर्बाद करना, EVM पर हमला करना, कभी चुनाव आयोग को गाली, जाति और धर्म के आधार पर लोगों को बांटना, कांग्रेस के पास देश के लिए कोई सकारात्मक विजन नहीं है।

कांग्रेस कई राज्यों में वर्षों से सत्ता से बाहर

PM Modi on Bihar Result 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दशकों तक देश पर राज करने वाली पार्टी पर जनता का भरोसा लगातार कम होता जा रहा है। कांग्रेस देश के कई राज्यों में वर्षों से सत्ता से बाहर है। पिछले तीन लोकसभा चुनावों में कांग्रेस तीन अंकों तक नहीं पहुंच पाई।

PM Modi on Bihar Result 2025: 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद देश के छह राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए और इनमें भी कांग्रेस 100 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। आज भी हमारे चुने गए विधायकों की संख्या कांग्रेस द्वारा पिछले छह विधानसभा चुनावों में जीते गए विधायकों से अधिक है।

छठ को UNESCO में शामिल करवाएंगे

PM Modi on Bihar Result 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज के नतीजे बिहार के उन विकास-विरोधी लोगों को भी जवाब हैं जो कहते थे कि बिहार को एक्सप्रेसवे, हाईवे, उद्योग की ज़रूरत नहीं है। आज के नतीजे वंशवाद की राजनीति के खिलाफ विकासवाद को दिया गया जनादेश है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार छठ को UNESCO की हेरिटेज लिस्ट में शामिल करने का प्रयास कर रही है, लक्ष्य ये है कि पूरा देश, दुनिया इसके महत्व, इस संस्कृति से जुड़ सके।

झूठ हारा, जनविश्वास जीता

PM Modi on Bihar Result 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा ने कहा कि बिहार वो धरती है जिसने भारत को लोकतंत्र की जननी होने का गौरव दिया है। बिहार ने एक बार फिर दिखा दिया है कि झूठ हारता है, जनविश्वास जीतता है। बिहार ने बता दिया है कि जनता जमानत पर चल रहे लोगों का साथ नहीं देगी।

इस बार मतदान शांतिपूर्ण रहा

PM Modi on Bihar Result 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले बिहार में कोई ऐसा चुनाव नहीं रहता था जहां पुनर्मतदान न हो, जैसे 2005 से पहले सैकड़ों जगहों पर पुनर्मतदान हुआ था, 1995 में 1500 से ज़्यादा मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हुआ था, लेकिन जैसे-जैसे जंगलराज खत्म हुआ, स्थिति सुधरने लगी और इस बार चुनाव के दोनों चरणों में कहीं भी पुनर्मतदान की ज़रूरत नहीं पड़ी। इस बार मतदान शांतिपूर्ण रहा।

बिहार में रिकॉर्ड मतदान हो रहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह वही बिहार है जहां कभी माओवादी आतंक हुआ करता था, जहां नक्सल प्रभावित इलाकों में दोपहर 3 बजे मतदान समाप्त हो जाता था, लेकिन इस बार लोगों ने बिना किसी डर के पूरे जोश और उत्साह के साथ मतदान किया है। आप जानते हैं कि जंगलराज के दौरान बिहार में क्या होता था। मतपेटियों को खुलेआम लूटा जाता था, आज उसी बिहार में रिकॉर्ड मतदान हो रहा है।

चुनाव आयोग के लिए एक बड़ी उपलब्धि

PM Modi on Bihar Result 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज सिर्फ़ NDA की जीत नहीं हुई है, यह लोकतंत्र में, भारत के लोकतंत्र में विश्वास रखने वालों की जीत है। इस चुनाव ने चुनाव आयोग में जनता के विश्वास को और मज़बूत किया है। पिछले कुछ वर्षों में उच्च मतदान प्रतिशत चुनाव आयोग के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

'MY' फॉर्मूले हुआ ध्वस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार में कुछ दलों ने 'MY' तुष्टिकरण का फॉर्मूला बनाया था, लेकिन आज की जीत ने एक नया सकारात्मक 'MY' फॉर्मूला दिया है और वो है महिला और युवा। आज बिहार देश के उन राज्यों में है जहां युवाओं की संख्या सबसे ज़्यादा है, और इसमें हर धर्म और जाति के युवा शामिल हैं। उनकी इच्छाओं, आकांक्षाओं और सपनों ने जंगलराज वालों के पुराने 'MY' फॉर्मूले को ध्वस्त कर दिया है।

बिहार के लोगों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए

PM Modi on Bihar Result 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों ने विकसित बिहार के लिए मतदान किया है। बिहार के लोगों ने समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान बिहार की जनता से रिकॉर्ड मतदान के लिए आग्रह किया था और बिहार के लोगों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, मैंने बिहार के लोगों से NDA को प्रचंड विजय दिलाने का आग्रह किया था, बिहार की जनता ने मेरा ये आग्रह भी माना। बिहार ने 2010 के बाद का सबसे बड़ा जनादेश NDA को दिया है। मैं बहुत विनम्रता से NDA के सभी दलों की ओर से बिहार की महान जनता का आभार व्यक्त करता हूं।

अब वापस नहीं आएगी कट्टा सरकार'

PM Modi on Bihar Result 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये प्रचंड जीत, ये अटूट विश्वास, बिहार के लोगों ने बिल्कुल गर्दा उड़ा दिया है हम NDA के लोग जनता जनार्दन के सेवक हैं।

PM Modi on Bihar Result 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार के चुनाव में जब मैं जंगलराज की बात करता था, कट्टा सरकार की बात करता था तो RJD के लोग विरोध नहीं करते थे लेकिन कांग्रेस को बहुत चुभता था लेकिन आज मैं फिर कहता हूं कि 'अब वापस नहीं आएगी कट्टा सरकार'।

बिहार की जनता ने गरदा उड़ा दिया- पीएम मोदी

छठी मइया की जय के साथ पीएम मोदी ने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने गरदा उड़ा दिया। आज बिहार में मखाने की खीर बनाना पक्का कर दिया। हम एनडीए के लोग जनता जनार्दन के सेवक हैं। हम अपनी मेहनत से जनता का दिल जीतने की कोशिश करते रहते हैं। हमने जनता का दिल जीत लिया है।

ये परिणाम बताते हैं कि यह एक सुनामी है- जेपी नड्डा

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की ओर से, मैं बिहार की जनता को उनके द्वारा दिए गए प्रचंड जनादेश के लिए हार्दिक बधाई और आभार व्यक्त करता हूं। ये परिणाम बताते हैं कि यह एक सुनामी है। इस सुनामी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि चाहे वह बिहार की जनता हो या देश की जनता, सभी का प्रधानमंत्री पर अटूट विश्वास है, और उन्होंने राज्य को आगे ले जाने के लिए विकास की राजनीति पर अपनी मुहर लगाई है। यह चुनाव विकास और जंगलराज के बीच था, और लोगों ने विकास के लिए वोट दिया है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

संबंधित ख़बरें

Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?

Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?

स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार

स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार

गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई

गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई

खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां

खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां

गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया

गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन