: Rahul Gandhi का संसद में 90 मिनट का भाषण: हिन्दू, अग्निवीर समेत 20 मुद्दों पर बोले, जानिए PM मोदी समेत कितने मंत्री खड़े होकर टोके ?
Parliament LIVE Update Rahul Gandhi Narendra Modi BJP Congress NEET Paper Leak: संसद सत्र के छठे दिन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार और भाजपा को 20 से ज्यादा मुद्दों पर घेरा। उन्होंने हिन्दू, अग्निवीर, किसान, मणिपुर, NEET, बेरोजगारी, नोटबंदी, GST, MSP, हिंसा, भय, धर्म, अयोध्या, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अडाणी-अंबानी, प्रधानमंत्री और स्पीकर की चर्चा की।
Parliament LIVE Update Rahul Gandhi Narendra Modi BJP Congress NEET Paper Leak: उन्होंने 90 मिनट के भाषण की शुरुआत संविधान की कॉपी दिखाकर की। भाषण के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई। राहुल ने अग्निवीर, PM मोदी के परमात्मा से डायरेक्ट कनेक्शन और किसानों के MSP कानून की बात कही। इस पर PM 2 बार, शाह-राजनाथ 3-3 बार, शिवराज चौहान, किरेन रिजिजू और भूपेंद्र यादव ने एक-एक बार खड़े होकर टोका।
राहुल के 3 बयान, जिन पर शाह, राजनाथ समेत 3 मंत्रियों ने जवाब दिया
1. बीजेपी डर फैला रही
राहुल ने कहा- 'हिंदू डर नहीं फैला सकता।' बीजेपी डर फैला रही है। अयोध्या से शुरू करता हूं।'
राहुल के इतना कहने पर अमित शाह खड़े हुए। कहा, 'नियम इन पर लागू नहीं होता क्या। ये पूरी बीजेपी को हिंसा फैलाने वाला बता रहे हैं। हाउस ऑर्डर में नहीं है। सदन ऐसे नहीं चलेगा।'
2. किसान ने MSP मांगी, आपने कहा- नहीं मिलेगी
राहुल गांधी ने कहा, 'किसानों ने ये कहा कि 16 लाख करोड़ उद्योगपतियों का कर्जा माफ हो सकता है तो हमारा भी थोड़ा सा कर दीजिए. किसान ने MSP मांगी। आपने कहा क्या। आपने कहा कि आपको ये नहीं मिलेगी।'
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- 'ये गलत बयानी कर रहे हैं। MSP पर खरीद जारी है। उनकी सरकार थी तब बताएं कि MSP पर कितनी खरीद होती थी। ये सत्यापित करें कि MSP पर खरीद नहीं हो रही। राहुल गांधी ने कहा कि एमएसपी विथ लीगल गारंटी सर, नॉट जस्ट एमएसपी।
3.अग्निवीर पीएम का ब्रेन चाइल्ड
राहुल ने कहा, 'पूरा देश जानता है कि ये सेना की स्कीम है। सेना जानती है कि ये स्कीम सेना की नहीं, पीएम का ब्रेन चाइल्ड है।'
राजनाथ सिंह ने आपत्ति जताई। कहा कि ये गलत बयानबाजी कर रहे हैं। राहुल के बयान को एक्सपंज करने की मांग की।
तब राहुल बोले 'इनको अच्छी लगती है, रखिए। हमारी सरकार आएगी हम हटा देंगे। अग्निवीर जवानों के खिलाफ, सेना के खिलाफ है।'
राजनाथ सिंह ने राहुल को गलत बयानी करके सदन को गुमराह नहीं करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सरहद पर अगर कोई अग्निवीर शहीद हो जाता है, तो उसे एक करोड़ रुपए मिलता है।
राहुल गांधी ने कहा कि सच्चाई क्या है, ये अग्निवीर जानता है।
तब अमित शाह बोले, 'इसका सत्यापन किया जाना चाहिए और अगर वह साबित नहीं करते हैं तो सदन और देश से इसकी माफी मांगनी चाहिए।
इस पर राहुल गांधी ने अग्निवीर को लेकर जानकारी सदन पटल पर रखने की बात कही।
Tags :
संबंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए
वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
जेन्सन हुआंग फिर एनवीडिया CEO बने : 11 दिन पहले चीनी महिला से रिश्ते के चलते इस्तीफा दिया; कंपनी के शेयर 31% उछले
2035 में दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बनेगा इस्लाम ? : मुस्लिम आबादी की रफ्तार हिंदू और ईसाइयों से तेज कैसे; जानिए 1400 साल में कैसे हुआ इतना विस्तार ?
क्या AI इंसानों को गुलाम बना सकता है ? : अगले 3 साल में AI इंसानों को मिटा सकता है; Geoffrey Hinton की भविष्यवाणी से दहशत !
13 नवंबर 2026 को क्या खत्म हो जाएगी दुनिया ? : Heinz von Foerster की रिसर्च से दहशत, अनंत आबादी की सीक्रेस लीक; जानिए Doomsday Prediction Fact Check ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन