Logo
Breaking News Exclusive
MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट 3 दोस्तों ने चाकू से काट डाला, तड़पा-तड़पाकर मारा, जानिए क्यों हुआ कांग्रेस नेता का मर्डर ? डूब जाता पूरा परिवार, मासूमों को गोद में रखकर बचाया, अभी भी 300 गाय खतरे में, देखिए मार्मिक तस्वीरें Devbhog अस्पताल ने बचाई जिंदगियां, Normal Delivery से लेकर High-Risk Case तक अखिलेश ने कहा- झुकती है सरकार, झुकाने वाला चाहिए; सत्तापक्ष-विपक्ष का हुआ आमना-सामना लोग रोकते रहे, लेकिन नहीं माना, उफनते नाले में उतरा; कुछ सेकेंड में निगल गई बाढ़ इसमें एक 11 साल का बच्चा भी, खेतों में धान रोपाई कर रहे लोग चपेट में आए, 4 से ज्यादा घायल MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट 3 दोस्तों ने चाकू से काट डाला, तड़पा-तड़पाकर मारा, जानिए क्यों हुआ कांग्रेस नेता का मर्डर ? डूब जाता पूरा परिवार, मासूमों को गोद में रखकर बचाया, अभी भी 300 गाय खतरे में, देखिए मार्मिक तस्वीरें Devbhog अस्पताल ने बचाई जिंदगियां, Normal Delivery से लेकर High-Risk Case तक अखिलेश ने कहा- झुकती है सरकार, झुकाने वाला चाहिए; सत्तापक्ष-विपक्ष का हुआ आमना-सामना लोग रोकते रहे, लेकिन नहीं माना, उफनते नाले में उतरा; कुछ सेकेंड में निगल गई बाढ़ इसमें एक 11 साल का बच्चा भी, खेतों में धान रोपाई कर रहे लोग चपेट में आए, 4 से ज्यादा घायल

: Parliament Bills LIVE Update: पहली बार संसद में पहुंची Priyanka Gandhi, सदन में ली शपथ, अडानी मुद्दे पर दोनों सदनों में हंगामे के आसार

Parliament Bills LIVE Update; PM Narendra Modi Rahul Gandhi | Gautam Adani Waqf Bill: संसद के शीतकालीन सत्र का गुरुवार को तीसरा दिन है। प्रियंका गांधी पहली बार लोकसभा पहुंचीं। उनके साथ उनकी मां सोनिया और राहुल गांधी भी थे। प्रियंका ने वायनाड सीट से उपचुनाव जीता है। प्रियंका के साथ नांदेड़ से उपचुनाव जीतने वाले रवींद्र चव्हाण भी शपथ लेंगे।

आज भी अडानी मुद्दे पर दोनों सदनों में हंगामे के आसार हैं। सत्र के दूसरे दिन बुधवार को 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने अडानी मुद्दे पर हंगामा किया। विपक्ष ने यूपी के संभल में हुई हिंसा का मुद्दा भी उठाया। राहुल ने बुधवार को संसद के बाहर कहा था कि अडानी पर अमेरिका में 2 हजार करोड़ की रिश्वत देने का आरोप है। उन्हें जेल में होना चाहिए। मोदी सरकार उन्हें बचा रही है। केरल के वायनाड लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका गांधी की जीत के बाद लोकसभा में कांग्रेस के फिर से 99 सांसद हो गए हैं। वायनाड सीट राहुल गांधी ने छोड़ी थी, जबकि नांदेड़ सीट कांग्रेस सांसद बसंतराव चव्हाण के निधन के कारण खाली हुई थी। इन पर हाल ही में उपचुनाव हुए हैं और दोनों सीटें कांग्रेस के पास वापस आई हैं। यह पहली बार होगा जब कांग्रेस पार्टी से जुड़े गांधी परिवार के 3 सदस्य एक साथ संसद के सदस्य होंगे। राहुल गांधी रायबरेली से लोकसभा सांसद हैं और प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से लोकसभा सांसद हैं। जबकि सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं। अश्विनी वैष्णव ने कहा- अश्लील कंटेंट रोकने के लिए सख्त कानून बनाए जाएं केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट रोकने के लिए सख्त कानून बनाने की बात कही थी। वैष्णव ने कहा- जिन देशों से ऐसा कंटेंट आता है, उनकी संस्कृति हमसे काफी अलग है। अश्लील कंटेंट को रोकने के लिए संसदीय स्थायी समिति को इस विषय पर ध्यान देने और कानून को सख्त बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा था कि सोशल मीडिया के दौर में एडिटोरियल चेक खत्म हो गया है। पहले प्रेस से जो भी छपता था, उसकी जांच की जाती थी कि वह सही है या गलत, और फिर उसे मीडिया के सामने लाया जाता था। उन्होंने कहा कि संपादकीय जांच खत्म होने से आज सोशल मीडिया एक तरफ प्रेस की आजादी का बहुत बड़ा माध्यम बन गया है, तो दूसरी तरफ यह अनियंत्रित अभिव्यक्ति है, जिसमें कई तरह की अश्लील सामग्री डाली जाती है। इसके लिए मौजूदा कानून को और सख्त बनाने की जरूरत है। इसके लिए हमें आम सहमति की भी जरूरत है। सत्र में कुल 16 विधेयक, 11 पर चर्चा, 5 को मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा संसद के शीतकालीन सत्र में कुल 16 विधेयक पेश किए जाने हैं। इनमें से 11 विधेयक चर्चा के लिए रखे जाएंगे। जबकि 5 को कानून बनने के लिए मंजूरी के लिए रखा जाएगा। एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए प्रस्तावित विधेयकों का सेट अभी सूची का हिस्सा नहीं है। हालांकि, कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि सरकार इसे सत्र में ला सकती है। वहीं, राज्यसभा बुलेटिन में कहा गया है कि लोकसभा से पारित एक अतिरिक्त विधेयक भारतीय विमान विधेयक राज्यसभा में मंजूरी के लिए लंबित है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन