Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर लगेगा 0.4% चार्ज, जानिए किसे देनी होगी फीस और आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर? विकास मंच ने प्रशासन को दी 7 से 30 दिन की डेडलाइन, मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन का अल्टीमेटम गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर लगेगा 0.4% चार्ज, जानिए किसे देनी होगी फीस और आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर? विकास मंच ने प्रशासन को दी 7 से 30 दिन की डेडलाइन, मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन का अल्टीमेटम

पुतिन की मीटिंग में जबरन घुसे पाकिस्तान के PM शहबाज़ : 40 मिनट इंतजार और 10 मिनट की ‘अनचाही मुलाकात’ का वीडियो वायरल

तुर्कमेनिस्तान में आयोजित इंटरनेशनल पीस एंड ट्रस्ट फोरम के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ एक असहज स्थिति में फंस गए। यहां उनकी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात तय थी, लेकिन शहबाज़ को करीब 40 मिनट तक इंतजार कराने के बाद भी पुतिन मीटिंग में नहीं पहुंचे।

इंतजार से परेशान हुए पीएम शहबाज़ आखिरकार खुद ही उस कमरे में घुस गए, जहां पुतिन तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के साथ बैठक कर रहे थे। मीटिंग रूम में कुछ देर रुकने के बाद वे करीब 10 मिनट में ही वापस बाहर आ गए। यह पूरा घटनाक्रम रशिया टुडे द्वारा जारी वीडियो में भी कैद है।

वीडियो में दिखी बेचैनी

वीडियो में शहबाज़ कई मिनट तक कुर्सी पर बैठकर नाखून चबाते हुए दिखाई देते हैं। उनके भाव देखकर साफ दिखता है कि लगातार इंतजार के बाद वे असहज महसूस कर रहे थे। बाद में वे अचानक मीटिंग हॉल की ओर बढ़ गए, जहां पुतिन पहले से ही एर्दोगन के साथ बातचीत में व्यस्त थे।

कुछ देर बाद जब पुतिन बाहर आए, तो पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने आंख मारकर प्रतिक्रिया दी, जो अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

शहबाज़ और पुतिन की ‘अजीब मुलाकातों’ का इतिहास

यह पहली बार नहीं है जब दोनों नेताओं की मुलाकात किसी अटपटे पल की वजह से सुर्खियों में आई हो। इससे पहले भी कई बार ऐसी स्थितियाँ सामने आ चुकी हैं, जिनमें शहबाज़ शरीफ़ असहज दिखे।

चीन में SCO समिट: ईयरफोन पहनने में हुई थी गड़बड़ी

बीजिंग में हाल ही में हुई SCO समिट के दौरान भी शहबाज़ चर्चा में रहे थे। ट्रांसलेशन इयरफोन लगाने में उन्हें बार-बार दिक्कत हुई। पुतिन ने मुस्कुराते हुए उन्हें इयरफोन पहनने का तरीका समझाने की कोशिश की। यह वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।

2022 समिट में भी दोहराया गया वही दृश्य

उज्बेकिस्तान में 2022 के SCO सम्मेलन में भी ऐसा ही क्षण सामने आया जब शहबाज़ अपने हेडफोन को ठीक से एडजस्ट नहीं कर पाए। बातचीत के दौरान उनका ईयरपीस बार-बार गिर रहा था, जिसे देखकर पुतिन खुद भी मुस्कुरा उठे थे।

पुतिन का ध्यान खींचने की कोशिश भी हुई थी वायरल

इसी साल तियानजिन में आयोजित SCO समिट में शहबाज़ एक बार फिर मीडिया का विषय बने। औपचारिक फोटो सेशन के बाद जैसे ही पुतिन और जिनपिंग बाहर निकले, शहबाज़ तेजी से आगे बढ़कर पुतिन की ओर हाथ बढ़ाते नजर आए। जिनपिंग ने उन्हें अनदेखा किया, लेकिन बाद में पुतिन वापस लौटकर उनसे हाथ मिलाते दिखे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन