: 'PM बनने की इच्छा नहीं', दिल्ली में बोले नीतीश कुमार, पूरा विपक्ष एकजुट हो तो बेहतर
ANI
जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार विपक्ष के कई बड़े नेताओं से भी मुलाकात करते सकते हैं। नीतीश कुमार भी प्रधानमंत्री रेस की दौड़ में बड़े चेहरे बताए जा रहे हैं। जदयू की ओर से नीतीश कुमार को लगातार पीएम मटेरियल बताया जा रहा है।
देश की राजनीतिक सरगर्मियां लगातार तेज होती दिखाई दे रही है। 2024 चुनाव को लेकर रोज नए समीकरण बनते दिख रहे हैं। एनडीए से नाता तोड़कर महागठबंधन में शामिल होने वाले नीतीश कुमार भी लगातार अब केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर हैं। इन सब के बीच आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली में उनकी मुलाकात राहुल गांधी से होने वाली है। जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार विपक्ष के कई बड़े नेताओं से भी मुलाकात करते सकते हैं। नीतीश कुमार भी प्रधानमंत्री रेस की दौड़ में बड़े चेहरे बताए जा रहे हैं। जदयू की ओर से नीतीश कुमार को लगातार पीएम मटेरियल बताया जा रहा है। जानकारी यह भी है कि नीतीश कुमार जिस तरीके से विपक्षी एकजुटता को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं, कहीं ना कहीं उनके मन में भी प्रधानमंत्री पद की लालसा है।
इसे भी पढ़ें: पुलिस की पकड़ से दूर हैं बिहार के पूर्व मंत्री कार्तिकेय सिंह, कोर्ट ने जारी किया था वारंट
इसको लेकर नीतीश कुमार से बार-बार मीडिया यह सवाल पूछ रहा है। लेकिन हर बार भी इससे इनकार करते नजर आ रहे हैं। एक बार फिर से नीतीश कुमार ने साफ तौर पर कहा है कि उन्हें प्रधानमंत्री पद की इच्छा नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि विपक्ष एकजुट हो तो अच्छा रहेगा। उन्होंने कहा कि मेरी कोई इच्छा (प्रधानमंत्री बनने की) नहीं है। मैं यही चाहता हूं कि विपक्ष एक साथ आए और भाजपा के खिलाफ लड़े। विपक्ष एक साथ आएगी तो अच्छा होगा। वहीं दिल्ली रवाना होने से पहले नीतीश कुमार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव से उनके निवास पर मुलाकात की थी। फिलहाल लालू यादव स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: पहले राहुल फिर शरद पवार, नीतीश के मिशन दिल्ली का पूरा रोडमैप तैयार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बना ये नेशनल प्लान
अपने दिल्ली दौरे के दौरान नीतीश कुमार राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा राहुल गांधी के साथ साथ रितेश कुमार की मुलाकात अरविंद केजरीवाल, ओम प्रकाश चौटाला, शरद पवार जैसे नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। वर्तमान में नीतीश कुमार बिहार में महागठबंधन की सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। महागठबंधन में राजद के साथ-साथ कांग्रेस और कुछ वाम दल भी शामिल हैं। इससे पहले नीतीश कुमार से तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने भी मुलाकात की थी। के चंद्रशेखर राव भी लगातार विपक्षी एकता को बल देने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले नीतीश कुमार ने दावा किया था कि 2024 के चुनाव में भाजपा को 50 सीटों पर समेट देना है।
अन्य न्यूज़
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन