: एयरपोर्ट पर 15 किलो सोने के साथ कन्नड़ एक्ट्रेस गिरफ्तार: DGP की सौतेली बेटी है, शरीर पर टेप लगाकर छिपा रखा था सोना
डीआरआई अधिकारियों के अनुसार, रान्या राव दुबई से एमिरेट्स की फ्लाइट से भारत लौटी थी। पिछले 15 दिनों में 4 बार दुबई जाने के कारण सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थीं। रान्या ने अपने कपड़ों में सोना छिपा रखा था। जिसकी कीमत 12.56 करोड़ रुपये है।
इसके अलावा पुलिस ने उसके घर पर भी छापा मारा। वहां से 2 करोड़ रुपये का सोना और 2 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए। डीआरआई की दिल्ली टीम को रान्या के सोने की तस्करी में शामिल होने की जानकारी पहले से ही थी। इसलिए अधिकारी 3 मार्च को उसकी फ्लाइट के उतरने से दो घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंच गए।
पुलिस के जरिए कस्टम से बचने की कोशिश
जानकारी के अनुसार, रान्या राव जैसे ही एयरपोर्ट पर उतरी, उसने खुद को कर्नाटक के डीजीपी की बेटी बताया। साथ ही, उसने स्थानीय पुलिस से संपर्क कर एयरपोर्ट से बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन डीआरआई की टीम उसे पूछताछ के लिए बेंगलुरु स्थित डीआरआई मुख्यालय ले गई। जांच में पता चला कि रान्या ने अपने कपड़ों में सोना छिपा रखा था। 3 मार्च की शाम 7 बजे उसे हिरासत में लिया गया।
वह कारोबार के नाम पर तस्करी कर रही थी
जांच के दौरान रान्या ने दावा किया कि वह कारोबार के लिए दुबई गई थी। हालांकि, डीआरआई अधिकारियों को संदेह है कि वह किसी बड़े तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हो सकती है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या ऐसा पहली बार हुआ है या वह पहले भी सोने की तस्करी में शामिल रही है।
भाजपा विधायक ने कहा- यह सत्ता का दुरुपयोग है
इस मामले में कांग्रेस विधायक एएस पोन्नाना ने कहा कि डीजीपी की बेटी का ऐसे मामले में फंसना आकस्मिक है। वह आरोपी है और तस्करी की गतिविधियों में शामिल है। कानून अपना काम करेगा। चाहे वह डीजीपी की बेटी हो, आम आदमी की बेटी हो, मुख्यमंत्री की बेटी हो या प्रधानमंत्री की बेटी हो। कानून के लिए सभी एक समान हैं।
वहीं, भाजपा विधायक डॉ. भरत शेट्टी वाई ने कहा कि अगर यह सच है और स्थानीय पुलिस भी इसमें शामिल है, तो यह सत्ता का दुरुपयोग है। सरकार को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन