: पटाखा दुकान में आग लगने से 5 लोगों की मौत: मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल, बम-पटाखा फटने की आवाज गूंजी
वेंटीलेशन की कमी बनी मौत की वजह
किराना दुकान में वेंटीलेशन की कमी के कारण पांचों बेहोश हो गए। जेसीबी से दुकान की दीवार तोड़कर सभी को बाहर निकाला गया। पांचों को इलाज के लिए छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज सीएचसी लाया गया, यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने पांचों को मृत घोषित कर दिया। घटना झारखंड के रंका थाना क्षेत्र की है।
चारों तरफ बम और पटाखों की आवाज गूंजने लगी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पटाखा दुकान में आग लगते ही अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आसपास के सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। चारों तरफ बम और पटाखों की आवाज गूंजने लगी। आग इतनी भयानक हो गई कि दुकान के पास खड़ी एक बाइक भी इसकी चपेट में आ गई।
मातम में बदली खुशिया, पिकअप पलटने से 2 की मौत: 25 लोग घायल, बच्ची समेत 5 की हालत गंभीर, शादी में जा रहा था परिवार
फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया
स्थानीय लोगों ने पहले खुद आग पर काबू पाने की कोशिश की, जब आग नहीं बुझ पाई तो उन्होंने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है।
आग में इनकी हुई मौत
कुश कुमार, (46 वर्ष), दुकान मालिक
अजीत केसरी, (45 वर्ष), गोदरमाना निवासी
आयुष कुमार केसरी पिता विकास केसरी (8 वर्ष)
पीयूष केसरी पिता विकास केसरी (7 वर्ष)
सुशीला (14 वर्ष)
झारखंड के मुख्यमंत्री ने जताया दुख
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हादसे के बाद अपने "X" हैंडल पर लिखा- गढ़वा जिले के रंका प्रखंड में पटाखा दुकान में आग लगने से 5 लोगों की मौत की दुखद खबर मिली है। मृतकों की आत्मा को शांति मिले और शोकाकुल परिवारों को दुख की इस कठिन घड़ी को सहन करने की शक्ति मिले। जिला प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
ईरान की धमकियों से डरे ट्रम्प के 5 मंत्री : अपना घर छोड़ 100 साल पुराने मिलिट्री बेस में पहुंचे, सेना के पहरे में रह रहे, जानिए पूरी कहानी ?
वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए
वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
जेन्सन हुआंग फिर एनवीडिया CEO बने : 11 दिन पहले चीनी महिला से रिश्ते के चलते इस्तीफा दिया; कंपनी के शेयर 31% उछले
2035 में दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बनेगा इस्लाम ? : मुस्लिम आबादी की रफ्तार हिंदू और ईसाइयों से तेज कैसे; जानिए 1400 साल में कैसे हुआ इतना विस्तार ?
क्या AI इंसानों को गुलाम बना सकता है ? : अगले 3 साल में AI इंसानों को मिटा सकता है; Geoffrey Hinton की भविष्यवाणी से दहशत !
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन