: भारत-पाकिस्तान का मुकाबला आज, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच
नई दिल्ली:
IND-W vs PAK-W Women's Asia Cup 2022: बांग्लादेश (Bangladesh) में खेले जा रहे महिला एशिया कप में आज (7 अक्टूबर) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुकाबला पाकिस्तान महिला टीम से है. पुरुषों की टीम की ही तरह जब महिलाओं की टीम भी एक दूसरे से भिड़ती है तो दोनों के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला देखने को मिलता है.भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) की पिछले दो मुकाबले की बात करें तो दोनों टीमें मार्च में हुई वर्ल्ड कप (World Cup) और हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games 2022) में एक दूसरे से भिड़ी थी. उन दोनों ही मुकाबले में भारत (India) ने पाकिस्तान (Pkistan) को शिकस्त दी है.
महिला एशिया कप 2022 में भारतीय टीम अपने शुरुआती तीनों मैच जीतकर प्वाइंट टेबल में पर टॉप है. वहीं पाकिस्तान की टीम तीन मैचों में से दो में जीत हासिल कर प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर है.
कब और कहां खेला जाएगा भारतीय महिला टीम-पाकिस्तान महिला का मैच?
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान महिला टीम के बीच खेले जाने वाले मुकाबला आज दोपहर 1 बजे से सिलहट के सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
कहां होगा भारतीय महिला टीम-पाकिस्तान महिला टीम की लाइव टेलीकास्ट?
भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर टेलीकास्ट किया जाएगा. इस मुकाबले को डिजनी+ हॉटस्टार (Disney+Hotstar) ऐप पर भी देख सकते हैं.
दोनों टीमों की स्क्वाड :
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, सबिनेनी मेघना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, दयालन हेमलता, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव और केपी नवगिरे.
पाकिस्तान: बिस्माह मारूफ (कप्तान), ऐमान अनवर, आलिया रियाज, आयशा नसीम, डायना बेग, कायनात इम्तियाज, मुनीबा अली, निदा डार, ओमैमा सोहेल, सदफ शमास, सादिया इकबाल, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज़ और तुबा हसन.
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन