Logo
Breaking News Exclusive
Are Social Media Narratives Replacing Facts? मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार Are Social Media Narratives Replacing Facts? मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार

: India vs England 4th Test: टीम इंडिया को 50 साल बाद मिली जीत, इंग्लैंड को सीरीज के चौथे मैच में 157 रनों से हराया

India vs England 4th Test: टीम इंडिया को 50 साल बाद मिली जीत, इंग्लैंड को सीरीज के चौथे मैच में 157 रनों से हराया
स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज के चौथे मैच में 157 रनों से हरा दिया है. ओवल में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 368 रनों का लक्ष्य दिया था. इंग्लिश टीम 210 रनों पर ऑल आउट हो गई. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है. भारतीय टीम को ओवल में टेस्ट मैच जीतने के लिए 50 वर्षों का लंबा इंतजार करना पड़ा. उसने इससे पहले 1971 में अजीत वाडेकर की कप्तानी में ओवल में टेस्ट मैच जीता था. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने अपने कप्तान जो रूट के फैसले को सही साबित किया और टीम इंडिया को 191 रनों पर ऑल आउट कर दिया. क्रिस वोक्स ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके थे. ऑली रॉबिन्सन के खाते में 3 विकेट आए. टीम इंडिया की ओर से शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए. कप्तान कोहली ने 50 रनों की पारी खेली. इंग्लैंड जब बल्लेबाजी करने उतरी तो उसकी शुरुआत खराब रही. जसप्रीत बुमराह ने 6 के स्कोर पर इंग्लैंड के ओपनर्स रोरी बर्न्स और हसीब हमीद को आउट कर दिया. इसके बाद डेविड मलान और जो रूट ने तीसरे विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी की. उमेश यादव ने कमाल की गेंद फेंकते हुए जो रूट को बोल्ड कर दिया. उन्होंने इंग्लैंड को 52 के स्कोर पर तीसरा झटका दिया. इसके बाद क्रेग ओवरटन और डेविड मलान भी जल्दी पवेलियन लौट गए. 62 के स्कोर पर इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी. 62 रन पर 5 विकेट गिरने के बाद ऑली पोप ने मोर्चा संभाला. उन्होंने जॉनी बेयरस्टो और मोईन अली के साथ अहम साझेदारी की और टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया. पोप ने 81 रनों की पारी खेली और जब वह आउट हुए तब इंग्लैंड के खाते में 250 रन जुड़ चुके थे.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन