: जालिम पति ने अपनी पत्नी को काट डाला: बीवी के नहीं हो रहे थे बच्चे, हैवान बन गया पति, धारदार से उतारा मौत के घाट
Husband kills wife for not having a child in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और शव को कमरे में बंद कर भाग गया. आरोप है कि शादी के बीस साल बाद भी महिला को कोई संतान नहीं हुई जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया.
सूचना मिलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर जब पुलिस वहां पहुंची और कमरे का दरवाजा खोला तो सभी हैरान रह गये. पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उसके पति की तलाश शुरू कर दी गई है. ये पूरा मामला अलीगढ़ जिले के बरला थाना क्षेत्र के गांव ग़ाज़ीपुर का है. नीरज नाम का युवक गांव में परचून की दुकान चलाता है। बताया जा रहा है कि उसकी शादी 20 साल पहले गीता देवी से हुई थी. गीता देवी भी सिलाई करके परिवार चलाने में अपने पति की आर्थिक मदद करती थी. चार भाइयों में नीरज सबसे छोटा था। शादी के बीस साल बाद भी दोनों की कोई संतान नहीं हुई. इसके अलावा नीरज को अपनी पत्नी के चरित्र पर भी शक था. पड़ोसियों का कहना है कि इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था. पड़ोसियों ने बताया कि शनिवार की सुबह भी पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. विवाद के बाद नीरज ने अपनी पत्नी गीता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. गीता की मौत के बाद निजर ने कमरे का दरवाजा बंद कर बाहर से ताला लगा दिया और भाग गया. मामले में पुलिस अधिकारियों की ओर से बताया गया कि पत्नी की हत्या करने के बाद उसका पति फरार हो गया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया. हत्या के बाद फरार पति की तलाश की जा रही है.Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन