MP CG Times
Breaking News Exclusive
अनूपपुर में सड़क पर बिछी खून से सनी लाशें : नेशनल हाईवे पर ट्रक-कैप्सूल में टक्कर, 2 लोगों की मौके पर मौत; लहूलुहान तड़पते रहे दोनों Constitution Day 2026 : संविधान में सरकार के 16 निर्देश, 76 साल में कितने पूरे हुए, कितने अब भी अधूरे? Constitution Day 2026 GK Facts : संविधान दिवस पर जानें भारतीय संविधान के 10 रोचक तथ्य, इतिहास से लेकर मौलिक अधिकारों तक पूरी जानकारी वैभव सूर्यवंशी की गर्लफ्रेंड कौन है ? : Vaibhav Suryavanshi ने IPL में A साइन किसके लिए बनाया था; अदिति के नाम का क्या है सच Vaibhav Suryavanshi Bat Deal : वैभव सूर्यवंशी के बल्ले की कीमत 12 करोड़ ! 500% तक उछाल, जानिए विराट, धोनी समेत दिग्गजों के बैट की कीमत ? अनूपपुर में शराब दुकान की गुंडागर्दी का VIDEO : पीठ-छाती पर लातें मारीं; बाल पकड़कर जमीन पर पटका, कॉलर पकड़कर घसीटा; शिकायत के बाद भी FIR नहीं? MP में जीजा के खेत के भूसे ने उगले 4 करोड़ : गड्डियों से भरी 3 बोरियां मिलीं, जानिए पुलिस कैसे पहुंची और कहां से आया था कैश वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा? अनूपपुर में सड़क पर बिछी खून से सनी लाशें : नेशनल हाईवे पर ट्रक-कैप्सूल में टक्कर, 2 लोगों की मौके पर मौत; लहूलुहान तड़पते रहे दोनों Constitution Day 2026 : संविधान में सरकार के 16 निर्देश, 76 साल में कितने पूरे हुए, कितने अब भी अधूरे? Constitution Day 2026 GK Facts : संविधान दिवस पर जानें भारतीय संविधान के 10 रोचक तथ्य, इतिहास से लेकर मौलिक अधिकारों तक पूरी जानकारी वैभव सूर्यवंशी की गर्लफ्रेंड कौन है ? : Vaibhav Suryavanshi ने IPL में A साइन किसके लिए बनाया था; अदिति के नाम का क्या है सच Vaibhav Suryavanshi Bat Deal : वैभव सूर्यवंशी के बल्ले की कीमत 12 करोड़ ! 500% तक उछाल, जानिए विराट, धोनी समेत दिग्गजों के बैट की कीमत ? अनूपपुर में शराब दुकान की गुंडागर्दी का VIDEO : पीठ-छाती पर लातें मारीं; बाल पकड़कर जमीन पर पटका, कॉलर पकड़कर घसीटा; शिकायत के बाद भी FIR नहीं? MP में जीजा के खेत के भूसे ने उगले 4 करोड़ : गड्डियों से भरी 3 बोरियां मिलीं, जानिए पुलिस कैसे पहुंची और कहां से आया था कैश वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?

: क्या Gautam Adani ने दी 2200 करोड़ की रिश्वत ? solar energy contract के लिए भारतीय अधिकारियों से डील के आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला ?

क्या Gautam Adani ने दी 2200 करोड़ की रिश्वत ? solar energy contract के लिए भारतीय अधिकारियों से डील के आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला ?

Gautam Adani Fraud Case; US Solar Energy Contract | Sagar Adani: न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में हुई सुनवाई में गौतम अडानी समेत 8 लोगों पर अरबों की धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी का आरोप लगा है। यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी ऑफिस का कहना है कि अडानी ने भारत में सोलर एनर्जी से जुड़ा एक कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 265 मिलियन डॉलर (करीब 2200 करोड़ रुपये) की रिश्वत दी या देने की योजना बना रहे हैं।

यह पूरा मामला अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और एक अन्य फर्म से जुड़ा है। 24 अक्टूबर 2024 को यह केस यूएस कोर्ट में दर्ज हुआ था, जिसकी सुनवाई बुधवार को हुई। अडानी के अलावा इसमें शामिल अन्य 7 लोग सागर अडानी, विनीत एस जैन, रंजीत गुप्ता, सिरिल कैबनिस, सौरभ अग्रवाल, दीपक मल्होत्रा ​​और रूपेश अग्रवाल हैं। अडानी पर यह रिश्वत की रकम जुटाने के लिए अमेरिकी, विदेशी निवेशकों और बैंकों से झूठ बोलने का आरोप है। सागर और विनीत अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के अधिकारी हैं। सागर गौतम अडानी के भतीजे हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार गौतम अडानी और सागर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। यह मामला अमेरिका में दर्ज किया गया था क्योंकि इस परियोजना में अमेरिकी निवेशकों का पैसा शामिल था और अमेरिकी कानून के तहत उस पैसे को रिश्वत के रूप में देना अपराध है। बुधवार को अडानी ने 20 साल के ग्रीन बॉन्ड की बिक्री से 600 मिलियन डॉलर (5064 करोड़ रुपये) जुटाने की घोषणा की। कुछ घंटों बाद, उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया। गौतम अडानी के भतीजे सागर ने ब्राउन यूनिवर्सिटी यूएस से अर्थशास्त्र की डिग्री ली है। सागर 2015 में अडानी समूह में शामिल हुए। सागर समूह के ऊर्जा व्यवसाय और वित्त का प्रबंधन करते हैं। वह अक्षय ऊर्जा व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित करते हैं और 2030 तक कंपनी को दुनिया का सबसे बड़ा अक्षय ऊर्जा उत्पादक बनाने की योजना बना रहे हैं। अडानी ग्रीन एनर्जी के पास 20 गीगावाट से अधिक का स्वच्छ ऊर्जा पोर्टफोलियो है अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के पास 20 गीगावाट से अधिक का स्वच्छ ऊर्जा पोर्टफोलियो है, जिसमें दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में दुनिया के सबसे बड़े सौर ऊर्जा संयंत्रों में से एक शामिल है। अडानी ग्रुप का लक्ष्य 2030 तक इस सेक्टर में देश की सबसे बड़ी कंपनी बनना है। कंपनी का मार्केट कैप 1.85 लाख करोड़ रुपये है। अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 17.32% की गिरावट बाजार खुलने के साथ ही अडानी ग्रुप के सभी 10 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयरों में 20% का लोअर सर्किट लग गया है। वहीं, अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 17.32% की गिरावट है। कांग्रेस ने जेपीसी से जांच की मांग की अमेरिका में रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोपों के बाद कांग्रेस ने गुरुवार को संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच की मांग की। अमेरिकी अटॉर्नी कांग्रेस के महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा - अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय द्वारा अडानी और उनसे जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ लगाए गए गंभीर आरोप उस मांग को सही ठहराते हैं जो कांग्रेस जनवरी 2023 से कर रही है। अडानी ने पिछले सप्ताह अमेरिका में निवेश की घोषणा की थी अडानी ने हाल ही में अमेरिका में 10 बिलियन डॉलर (84406 करोड़ रुपये) निवेश करने की घोषणा की थी, जिससे 15,000 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद थी। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

संबंधित ख़बरें

वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए

वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए

वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

जेन्सन हुआंग फिर एनवीडिया CEO बने : 11 दिन पहले चीनी महिला से रिश्ते के चलते इस्तीफा दिया; कंपनी के शेयर 31% उछले

जेन्सन हुआंग फिर एनवीडिया CEO बने : 11 दिन पहले चीनी महिला से रिश्ते के चलते इस्तीफा दिया; कंपनी के शेयर 31% उछले

2035 में दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बनेगा इस्लाम ? : मुस्लिम आबादी की रफ्तार हिंदू और ईसाइयों से तेज कैसे; जानिए 1400 साल में कैसे हुआ इतना विस्तार ?

2035 में दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बनेगा इस्लाम ? : मुस्लिम आबादी की रफ्तार हिंदू और ईसाइयों से तेज कैसे; जानिए 1400 साल में कैसे हुआ इतना विस्तार ?

क्या AI इंसानों को गुलाम बना सकता है ? : अगले 3 साल में AI इंसानों को मिटा सकता है; Geoffrey Hinton की भविष्यवाणी से दहशत !

क्या AI इंसानों को गुलाम बना सकता है ? : अगले 3 साल में AI इंसानों को मिटा सकता है; Geoffrey Hinton की भविष्यवाणी से दहशत !

13 नवंबर 2026 को क्या खत्म हो जाएगी दुनिया ? : Heinz von Foerster की रिसर्च से दहशत, अनंत आबादी की सीक्रेस लीक; जानिए Doomsday Prediction Fact Check ?

13 नवंबर 2026 को क्या खत्म हो जाएगी दुनिया ? : Heinz von Foerster की रिसर्च से दहशत, अनंत आबादी की सीक्रेस लीक; जानिए Doomsday Prediction Fact Check ?

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन