: धीरेंद्र शास्त्री बोले- महाकुंभ में रील बनाने मत जाइए: कहा- यह सोशल मीडिया का नहीं, आस्था का विषय है, हम वहां हिंदुओं को जागृत करेंगे
संस्कृति को समझने के लिए महाकुंभ
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि महाकुंभ आस्था और संस्कृति का विषय है। संस्कृति को समझना और उसका प्रचार करना है। मैंने पहले भी कहा था कि महाकुंभ में रील बनाने नहीं जाना चाहिए। ये सब जो यहां चल रहा है। इनसे महाकुंभ मुख्य मुद्दे से भटक रहा है। चाहे वो किसी लड़की, किसी व्यक्ति या उनके पक्ष में या उनके बारे में कहा जा रहा हो। एक दिन महिमामंडन हो जाता है और बस हो जाता है।
महबूबा मुफ्ती की बेटी बोली- हिंदुत्व एक बीमारी: महामंडलेश्वरों ने कहा- पाकिस्तान-बांग्लादेश चले जाओ, धीरेंद्र शास्त्री ने दी मानसिक इलाज की सलाह
कुंभ में हिंदू एकता पर चर्चा होनी चाहिए
उन्होंने कहा कि कुंभ में इस बात पर चर्चा होनी चाहिए कि सनातन कैसे बचेगा। हिंदुत्व कैसे बचेगा। हिंदू राष्ट्र कैसे बनेगा और जो हिंदू नहीं हैं उन्हें कैसे वापस लाया जाए। इस देश में इस्लाम हो या ईसाई, वो भी हिंदू हैं। इस काम पर ज्यादा फोकस होना चाहिए। हम वहां जा रहे हैं, हम वहां कार्यक्रम कर रहे हैं। इसका संकल्प हिंदुओं को जगाना और भारत को बचाना है।
देश के आदिवासियों को एकजुट करेंगे
शास्त्री ने आदिवासियों को संबोधित करते हुए उन्हें संकल्प दिलाया कि वे धर्मांतरण के खिलाफ लड़ेंगे। हम अपने समाज को जागरूक करने और उन्हें शिक्षित करने पर ध्यान देंगे। हम हनुमान चालीसा बागेश्वर मंडल बनाएंगे शास्त्री ने कहा कि जिलों, गांवों, मोहल्लों में हनुमान चालीसा बागेश्वर मंडल का गठन किया जाएगा। जब भी देश में सड़कों पर उतरने की जरूरत होगी, मंडल के सभी भक्त एक सेना के रूप में एक साथ तैयार रहेंगे।
उन्होंने कहा कि इसके जरिए हम आदिवासियों को यह महसूस नहीं होने देंगे कि वे समाज से अलग हैं। विदेशी ताकतें भारत में धर्मांतरण को बढ़ावा दे रही हैं शास्त्री ने कहा कि विदेशी ताकतें भारत में धर्मांतरण को बढ़ावा दे रही हैं। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल, तेलंगाना, मिजोरम, असम, नागालैंड, ओडिशा ये सभी ऐसे राज्य हैं जहां लालच, प्रलोभन या चमत्कार के टोटके दिखाकर धर्मांतरण कराया जा रहा है।
25 जनवरी से 3 फरवरी तक कुंभ में रहेंगे धीरेंद्र शास्त्री
धीरेंद्र शास्त्री 25 जनवरी से 3 फरवरी तक प्रयागराज महाकुंभ में रहेंगे। यहां वे विशेष कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस दौरान वह संगम स्थित हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय हनुमान कथा में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि उनके कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 'जागो हिंदू, बचाओ हिंदुस्तान' अभियान को आगे बढ़ाना है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए
वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
जेन्सन हुआंग फिर एनवीडिया CEO बने : 11 दिन पहले चीनी महिला से रिश्ते के चलते इस्तीफा दिया; कंपनी के शेयर 31% उछले
2035 में दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बनेगा इस्लाम ? : मुस्लिम आबादी की रफ्तार हिंदू और ईसाइयों से तेज कैसे; जानिए 1400 साल में कैसे हुआ इतना विस्तार ?
क्या AI इंसानों को गुलाम बना सकता है ? : अगले 3 साल में AI इंसानों को मिटा सकता है; Geoffrey Hinton की भविष्यवाणी से दहशत !
13 नवंबर 2026 को क्या खत्म हो जाएगी दुनिया ? : Heinz von Foerster की रिसर्च से दहशत, अनंत आबादी की सीक्रेस लीक; जानिए Doomsday Prediction Fact Check ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन