: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा लेंगे तलाक? दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो किया, चहल ने फोटो भी डिलीट किए
सोशल मीडिया पर चल रही तलाक की अफवाहें
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के तलाक की अफवाहें काफी समय से सोशल मीडिया पर चल रही हैं। ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों जल्द ही अलग होने वाले हैं। हालांकि, उनके अलग होने के पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।
झलक दिखला जा-11 शो में सुनाई थी लव स्टोरी
झलक दिखला जा-11 के एक एपिसोड के दौरान धनश्री वर्मा ने युजवेंद्र चहल के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि कैसे लॉकडाउन के दौरान चहल ने उनसे डांस सीखने के लिए संपर्क किया था। इसके बाद धनश्री उन्हें डांस सिखाने के लिए तैयार हो गईं। बाद में दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए।
धनश्री ने 2023 में हटा दिया था चहल का नाम
साल 2023 में युजवेंद्र चहल ने अपने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें लिखा था, 'नई जिंदगी आने वाली है।' इसके बाद एक्ट्रेस धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम यूजरनेम से चहल सरनेम हटा दिया था। अब वह सिर्फ धनश्री वर्मा लिखती हैं।
इसके बाद उनके तलाक की अफवाहें तेज हो गईं। हालांकि बाद में क्रिकेटर ने तलाक की खबरों को अफवाह करार दिया।
टीम इंडिया से बाहर हैं युजवेंद्र चहल
युजवेंद्र चहल फिलहाल टीम इंडिया से बाहर हैं। वह टी20 विश्व कप 2024 जीतने वाली टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी वनडे जनवरी 2023 में और आखिरी टी20 अगस्त 2023 में खेला था। इसके बाद भी आईपीएल 2025 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने उन्हें 18 करोड़ में खरीदा था।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए
वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
जेन्सन हुआंग फिर एनवीडिया CEO बने : 11 दिन पहले चीनी महिला से रिश्ते के चलते इस्तीफा दिया; कंपनी के शेयर 31% उछले
2035 में दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बनेगा इस्लाम ? : मुस्लिम आबादी की रफ्तार हिंदू और ईसाइयों से तेज कैसे; जानिए 1400 साल में कैसे हुआ इतना विस्तार ?
क्या AI इंसानों को गुलाम बना सकता है ? : अगले 3 साल में AI इंसानों को मिटा सकता है; Geoffrey Hinton की भविष्यवाणी से दहशत !
13 नवंबर 2026 को क्या खत्म हो जाएगी दुनिया ? : Heinz von Foerster की रिसर्च से दहशत, अनंत आबादी की सीक्रेस लीक; जानिए Doomsday Prediction Fact Check ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन