: Congress Protest In Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में सांसदों के निलंबन के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, 146 सांसद किए गए हैं निलंबित
Congress protest against Modi government in Chhattisgarh: दिल्ली में सांसदों के निलंबन के खिलाफ कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर रही है. शुक्रवार को कांग्रेस प्रभारी शैलजा, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत समेत कई नेता रायपुर के राजीव गांधी चौक पर धरना दे रहे हैं.
इस सत्र में लोकसभा और राज्यसभा में कांग्रेस समेत 146 विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया गया है. इसके खिलाफ सेव डेमोक्रेसी प्रोटेस्ट के नाम पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. दिल्ली में भी I.N.D.I.A नेता जंतर-मंतर पर जुटे. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, शरद पवार समेत विपक्षी दलों के कई नेता मौजूद रहे. रायपुर को छोड़कर हर ब्लॉक में प्रदर्शन रायपुर में कांग्रेस पार्टी राजीव गांधी चौक पर विरोध प्रदर्शन कर रही है. इधर पीसीसी चीफ दीपक बैज भी धरने में शामिल हो गए हैं. पूर्व मंत्री कवासी लखमा, अमरजीत भगत, प्रेमसाय टेकाम, ताम्रध्वज साहू समेत कई पदाधिकारी मौजूद हैं. इसके अलावा छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालय से लेकर ब्लॉक तक पदाधिकारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. आजादी के बाद पहली बार इतने सांसदों को निलंबित किया गया सोमवार यानी 18 दिसंबर को कुल 78 सांसदों (लोकसभा-33, राज्यसभा-45) को निलंबित कर दिया गया. आजादी के बाद पहली बार एक ही दिन में इतने सांसदों को निलंबित किया गया है. इससे पहले 1989 में राजीव सरकार में 63 सांसदों को निलंबित किया गया था. पिछले हफ्ते भी 14 सांसदों को निलंबित किया गया था. शीतकालीन सत्र में 146 सांसद निलंबित विपक्षी सांसद संसद की सुरक्षा चूक पर पीएम मोदी और अमित शाह से बयान की मांग कर रहे थे. हंगामे के चलते 14 से 21 दिसंबर तक 146 सांसदों को लोकसभा और राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया. इसमें कांग्रेस के सबसे ज्यादा 61 सांसद (लोकसभा से 44, राज्यसभा से 17) हैं. सोमवार यानी 18 दिसंबर को कुल 78 सांसदों (लोकसभा-33, राज्यसभा-45) को निलंबित कर दिया गया. आजादी के बाद पहली बार एक ही दिन में इतने सांसदों को निलंबित किया गया है. इससे पहले 1989 में राजीव सरकार में 63 सांसदों को निलंबित किया गया था. पिछले हफ्ते भी 14 सांसदों को निलंबित किया गया था. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPSTags :
संबंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए
वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
जेन्सन हुआंग फिर एनवीडिया CEO बने : 11 दिन पहले चीनी महिला से रिश्ते के चलते इस्तीफा दिया; कंपनी के शेयर 31% उछले
2035 में दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बनेगा इस्लाम ? : मुस्लिम आबादी की रफ्तार हिंदू और ईसाइयों से तेज कैसे; जानिए 1400 साल में कैसे हुआ इतना विस्तार ?
क्या AI इंसानों को गुलाम बना सकता है ? : अगले 3 साल में AI इंसानों को मिटा सकता है; Geoffrey Hinton की भविष्यवाणी से दहशत !
13 नवंबर 2026 को क्या खत्म हो जाएगी दुनिया ? : Heinz von Foerster की रिसर्च से दहशत, अनंत आबादी की सीक्रेस लीक; जानिए Doomsday Prediction Fact Check ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन