: Citroen C3 Aircross SUV: ये SUV का भारत में डेव्यू, Hyundai Creta समेत इन कारों को देगी टक्कर
Citroen C3 Aircross SUV ने आखिरकार गुरुवार को भारत में अपना वर्ल्ड डेब्यू किया है. यह फ्रांसीसी वाहन निर्माता की चौथी पेशकश होगी और भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Suzuki Grand Vitara और Toyota Hyryder जैसी कारों से होगा. इस कार की कीमत 9 से लाख से लेकर 15 लाख रुपये के बीच होने की संभावना है. कंपनी अपनी नई कार को भारतीय बाजार में 2023 की दूसरी छमाही में लॉन्च करेगी.
सिट्रोएन C3 एयरक्रॉस फीचर्स- Citroen C3 Aircross SUV
हालांकि अभी C3 एयरक्रॉस का स्पेसिफिकेशन की डिटेल नहीं दी गई है, लेकिन इसमें वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ 10.2-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलने की संभावना है. साथ ही इसमें सेकेंड और थर्ड रो के लिए एसी वेंट्स, मल्टीपल ड्राइव मोड, यूएसबी चार्जिंग स्लॉट, डे नाइट आईआरवीएम, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. साथ ही इसमें सेफ्टी फीचर्स के तौर पर कई एयरबैग, पार्किंग सेंसर के साथ रियर व्यू कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड असिस्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिलने की उम्मीद है.इंजन ऑप्शन्स- Citroen C3 Aircross SUV
इस कार को 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन और 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के दो ऑप्शन्स मिल सकते हैं. पहला वाला वेरिएंट 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन तो वहीं दूसरा वेरिएंट 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उतारा जा सकता है. बता दें कि अभी ऑटोमैटिक ऑप्शन से जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं मिली है. डिजाइन जानकारी के मुताबिक नई एसयूवी कंपनी की मौजूदा हैचबैक सी3 पर आधारित होगी. ऐसे में इसका डिजाइन और लुक्स भी सी3 से काफी मिलता-जुलता होगा. लेकिन इसका साइज सी3 हैचबैक से बड़ा होगा और इसे छह और सात सीटों के विकल्प में पेश किया जा सकता है. [caption id="attachment_29295" align="alignnone" width="600"]
Citroen C3 Aircross SUV[/caption]
read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन