: CISF कांस्टेबल भर्ती 2025: CISF में 10वीं पास के लिए 1124 नौकरियां, जानिए कौन-कौन से पद भरे जाएंगे
CISF कांस्टेबल भर्ती के लिए योग्यता
आयु सीमा: कांस्टेबल भर्ती के लिए आयु 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही हैवी मोटर व्हीकल/ट्रांसपोर्ट व्हीकल या लाइट मोटर व्हीकल या गियर वाली मोटरसाइकिल चलाने का लाइसेंस होना चाहिए। कम से कम तीन साल का ड्राइविंग अनुभव होना चाहिए।
शारीरिक मापदंड
छाती: सामान्य, ईडब्ल्यूएस, एससी और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों की छाती 80 सेमी और फुलाने के बाद 85 सेमी होनी चाहिए। गढ़वालियों, कुमाऊंनी, गोरखा, डोगरा, मराठा के अलावा सिक्किम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय, असम, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के उम्मीदवारों की छाती फुलाने के बाद 78 सेमी और 83 सेमी होनी चाहिए। वहीं, एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों की छाती फुलाने के बाद 76 सेमी और 81 सेमी होनी चाहिए।
ऊंचाई: सामान्य, ईडब्ल्यूएस, एससी और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों की ऊंचाई 167 सेमी और गढ़वालियों, कुमाऊंनी, गोरखा, डोगरा, मराठा, सिक्किम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय, असम, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के उम्मीदवारों की ऊंचाई 160 सेमी होनी चाहिए। एससी श्रेणी के उम्मीदवारों की ऊंचाई भी 160 सेमी होनी चाहिए।
कितना वेतन मिलेगा?
सीआईएसएफ कांस्टेबल ड्राइवर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 3 के अनुसार हर महीने 21700 रुपये से 69100 रुपये तक वेतन मिलेगा।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन