: केंद्र में नई सरकार बनते ही खुलेगी विधायकों की किस्मत: मूणत, अमर और चंद्राकर में से 2 बन सकते हैं मंत्री, बृजमोहन अग्रवाल छोड़ेंगे कुर्सी
विधानसभा चुनाव के बाद इन तीनों का नाम मंत्री पद की दौड़ में था, लेकिन जब कैबिनेट की घोषणा हुई तो इन्हें जगह नहीं मिली. हालांकि, इसके तुरंत बाद बीजेपी ने लोकसभा के क्लस्टर प्रभारियों की घोषणा कर दी. अब कहा जा रहा है कि जिसका क्लस्टर 100 फीसदी रिजल्ट (लोकसभा सीटें जीतना) लाएगा, उसके मंत्री बनने की संभावना ज्यादा होगी.
मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड भी तैयार किया जा रहा है
लोकसभा चुनाव से पहले ही मंत्रियों को जिले का प्रभार दे दिया गया था. इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर संगठनात्मक दृष्टिकोण से हर मंत्री को एक लोकसभा की जिम्मेदारी दी गई है. अब शाह की टीम और संगठन दोनों अपने स्तर पर मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड बना रहे हैं.
इसमें मंत्रियों के लोकसभा कामकाज के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के प्रति उनके व्यवहार, वित्तीय लेनदेन के आरोप और विकास कार्यों की भी समीक्षा की जाएगी. दिल्ली बीजेपी कार्यालय से मिली जानकारी की मानें तो दो मंत्रियों का हटना तय है. अगर बाकी लोकसभा नतीजे बीजेपी के पक्ष में नहीं आए तो ये संख्या और भी बढ़ सकती है.
विधायकों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट भी तैयार की जा रही
बीजेपी ने विधानसभा में 54 सीटों पर जीत हासिल की है. ऐसे में हर विधायक को जिम्मेदारी दी गई कि लोकसभा चुनाव में उनकी जीत के वोटों से यह बढ़त बढ़े. विधानसभा में जिस विधायक की बढ़त आम चुनाव में घटेगी उसकी परफॉर्मेंस रिपोर्ट रेड जोन में होगी. यानी उन्हें बड़ी जिम्मेदारियों से दूर रखा जाएगा.
जिस विधायक की बढ़त ज्यादा होगी, उसे बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. इसमें मंत्रियों के साथ भी विधायक जैसा व्यवहार किया जाएगा. यह रिपोर्ट भी केंद्रीय और राज्य संगठनों की अलग-अलग टीमें तैयार कर रही हैं।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन