: बुलडोजर एक्शन पर Supreme Court में सुनवाई: SC बोला- सिर्फ आरोपी होने पर किसी का घर नहीं गिरा सकते, दोषी हो तब भी नहीं
Bulldozer Action Hearing Update BJP Muslims Jamiat Ulema e Hind: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को देशभर में आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई पर सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर कोई सिर्फ आरोपी है तो संपत्ति को गिराने की कार्रवाई कैसे की जा सकती है? जस्टिस विश्वनाथन और जस्टिस बीआर गवई की बेंच ने कहा, ‘अगर कोई दोषी भी है तो ऐसी कार्रवाई नहीं की जा सकती।’
Bulldozer Action Hearing Update BJP Muslims Jamiat Ulema e Hind: सुप्रीम कोर्ट जमीयत-उलेमा-ए-हिंद की याचिका पर सुनवाई कर रहा है। इसमें आरोप लगाया गया है कि बीजेपी शासित राज्यों में मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है और बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है। अब इस मामले की सुनवाई 17 सितंबर को होगी। बुलडोजर कार्रवाई पर कोर्ट की टिप्पणी सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम यहां अवैध अतिक्रमण की बात नहीं कर रहे हैं। इस मामले से जुड़े पक्षों को सुझाव देना चाहिए। हम पूरे देश के लिए दिशा-निर्देश जारी कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी का बेटा आरोपी हो सकता है, लेकिन इस आधार पर पिता का घर गिराना! यह कार्रवाई करने का सही तरीका नहीं है। Bulldozer Action Hearing Update BJP Muslims Jamiat Ulema e Hind: मामले में केंद्र सरकार ने जवाब दिया कि किसी भी आरोपी की संपत्ति इसलिए नहीं गिराई गई क्योंकि उसने कोई अपराध किया है। नगर निगम अधिनियम के तहत आरोपियों के अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई है। याचिका में आरोप- पीड़ितों को भागने का मौका नहीं दिया गया जमीयत के वकील फारूक रशीद का कहना है कि राज्य सरकारें अल्पसंख्यकों को परेशान करने और डराने के लिए घरों और संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई को बढ़ावा दे रही हैं। Bulldozer Action Hearing Update BJP Muslims Jamiat Ulema e Hind:याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि सरकारों ने पीड़ितों को अपना बचाव करने का मौका नहीं दिया। बल्कि कानूनी प्रक्रिया का इंतजार किए बिना ही सजा के तौर पर पीड़ितों के घरों पर तुरंत बुलडोजर चला दिया गया।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन