: Blackview A200 Pro Launch: धमाकेदार फीचर्स वाला नया स्मार्टफोन लॉन्च, 5050mAh बैटरी, लुक देख भूल जाएंगे महंगे Phone
Blackview A200 Pro Launch: Blackview ने धमाकेदार फीचर्स वाला नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसका नाम Blackview A200 Pro है. फोन हेलियो G99 चिपसेट द्वारा संचालित होता है. इसमें 108MP का कैमरा मिलता है.
फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है. यह फोन एंड्रॉइड 13-आधारित DokeOS 4.0 सिस्टम पर चलता है. आइए जानते हैं Blackview A200 Pro की कीमत और फीचर्स...
Blackview A200 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Notebookcheck के अनुसार, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Blackview A200 Pro में 6.67 इंच की कर्व्ड AMOLED टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है. ब्लैकव्यू A200 प्रो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,050mAh की बैटरी से लैस है.
कंपनी के अनुसार, यह स्मार्टफोन दो 4जी एलटीई सिम के साथ स्टैंडबाय पर 24 दिनों तक चल सकता है. बैटरी फोन को 7.5 घंटे गेमिंग/ 20 घंटे म्यूजिक प्लेबैक/ 25 घंटे कॉल टाइम तक सपोर्ट कर सकती है.
कैमरा सेटअप की बात की जाए तो ब्लैकव्यू के इस स्मार्टफोन के रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है.
यह फोन ArcSoft 6.0 इमेज प्रोसेसिंग का सपोर्ट करता है. सेफ्टी के लिए इसमें एक अंडर-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.
स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है.
Blackview A200 Pro के कीमत
Blackview A200 Pro के पहले हजार ऑर्डर के लिए इसकी कीमत 199 डॉलर (करीब 16,500 रुपये) है. प्री-ऑर्डर के बाद फोन की कीमत फिर $219.99 (18,319 रुपये) हो जाएगी. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPSTags :
संबंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए
वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
जेन्सन हुआंग फिर एनवीडिया CEO बने : 11 दिन पहले चीनी महिला से रिश्ते के चलते इस्तीफा दिया; कंपनी के शेयर 31% उछले
2035 में दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बनेगा इस्लाम ? : मुस्लिम आबादी की रफ्तार हिंदू और ईसाइयों से तेज कैसे; जानिए 1400 साल में कैसे हुआ इतना विस्तार ?
क्या AI इंसानों को गुलाम बना सकता है ? : अगले 3 साल में AI इंसानों को मिटा सकता है; Geoffrey Hinton की भविष्यवाणी से दहशत !
13 नवंबर 2026 को क्या खत्म हो जाएगी दुनिया ? : Heinz von Foerster की रिसर्च से दहशत, अनंत आबादी की सीक्रेस लीक; जानिए Doomsday Prediction Fact Check ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन