: Bhandara Ordnance Factory Blast: ऑर्डनेंस फैक्ट्री में धमाका से 5 मौतें, छत ढहने से 12 लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Bhandara Ordnance Factory Blast: महाराष्ट्र के भंडारा में शुक्रवार सुबह 10 बजे आयुध फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Bhandara Ordnance Factory Blast: आयुध फैक्ट्री में हुए विस्फोट की आवाज 4-5 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। आसमान में उठता धुआं भी कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। भंडारा कलेक्टर संजय कोलते ने बताया कि विस्फोट के कारण छत गिर गई है, जिसे जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा है। इसके नीचे 12 लोगों के दबे होने की आशंका है। 2 लोगों को निकाल लिया गया है। एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड फैक्ट्री पहुंच गई है। आरडीएक्स बनाने वाली ब्रांच में हुआ विस्फोट Bhandara Ordnance Factory Blast: यह विस्फोट जवाहरनगर स्थित आयुध फैक्ट्री के आरकेआर के ब्रांच सेक्शन में हुआ। यहां आरडीएक्स बनाया जाता है। इसी में यह विस्फोट हुआ। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। जिस बिल्डिंग में विस्फोट हुआ है, वह पूरी तरह से नष्ट हो गई है। बिल्डिंग की छत ढह गई, 12 लोग दबे Bhandara Ordnance Factory Blast: डिफेंस पीआरओ के मुताबिक फैक्ट्री के एक हिस्से की छत ढह गई है जिसे जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा है। वहां कुल 12 लोग दबे हुए थे। इनमें से 2 लोगों को बचा लिया गया है। Bhandara Ordnance Factory Blast: भंडारा कलेक्टर संजय कोलते के मुताबिक, ऑर्डनेंस फैक्ट्री जवाहर नगर भंडारा में हुए विस्फोट के बाद फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को मौके पर भेज दिया गया है। रेस्क्यू जारी है। यहां जांच की सुविधाएं और अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं भी हैं Bhandara Ordnance Factory Blast: भंडारा की इस फैक्ट्री में सेना के लिए कई तरह के जरूरी उत्पाद बनाए जाते हैं। इनमें एसिड और कई तरह के विस्फोटक शामिल हैं। यहां जांच की सुविधाएं और अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं भी हैं।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन