: Asian Hockey Trophy 2024: टीम इंडिया ने 5वीं बार जीता खिताब, जानिए किस देश को दी करारी शिकस्त, पढ़िए हाइलाइट्स ?
Asian Hockey Champions Trophy 2024: भारत ने लगातार दूसरी बार और कुल पांचवीं बार हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है। मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले में भारत ने चीन को 1-0 से हराया। यह मुकाबला चीन के हुलुनबुइर शहर के मोकी हॉकी ट्रेनिंग बेस पर खेला गया। भारत इस टूर्नामेंट में अपराजित रहा।
Asian Hockey Champions Trophy 2024: मैच का एकमात्र गोल 51वें मिनट में जुगराज सिंह ने किया। चीनी टीम चार क्वार्टर के बाद भी गोल नहीं कर सकी। भारत को 4 जबकि चीन को 5 पेनल्टी कॉर्नर मिले। लेकिन दोनों टीमें इन्हें गोल में तब्दील नहीं कर सकीं। इससे पहले तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में पाकिस्तान ने दक्षिण कोरिया को 5-2 से हराया था। पहले क्वार्टर का खेल बराबरी पर रहा Asian Hockey Champions Trophy 2024: भारत और चीन के बीच एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल का पहला क्वार्टर का खेल बराबरी पर रहा। पहले क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने कई मौके बनाए, लेकिन चीन के डिफेंडर और गोलकीपर ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए इन्हें गोल में तब्दील नहीं होने दिया। 8वें मिनट में अभिषेक सिंह ने गोल पर सीधा शॉट लगाया। यहां चीनी गोलकीपर ने शानदार बचाव किया। दूसरे और तीसरे क्वार्टर में स्कोर 0-0 Asian Hockey Champions Trophy 2024: भारत और चीन दूसरे और तीसरे क्वार्टर में एक भी गोल नहीं कर सके। दूसरे क्वार्टर में चीनी टीम ने भारत को कड़ी टक्कर दी। भारतीय टीम को इस क्वार्टर में बहुत कम मौके मिले, लेकिन वे उन्हें गोल में नहीं बदल सके। चीनी डिफेंडरों ने भारतीय आक्रमण का डटकर सामना किया। Asian Hockey Champions Trophy 2024: इसके बाद तीसरा क्वार्टर भी गोलरहित रहा। इस क्वार्टर में चीनी टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और उन्होंने कुछ मौके बनाए, लेकिन भारतीय डिफेंडरों ने उनके प्रयासों को विफल कर दिया। चौथे क्वार्टर में जुगराज का गोल Asian Hockey Champions Trophy 2024: फाइनल में भारतीय हॉकी टीम ने चौथे क्वार्टर में पहला गोल किया और चीन पर 1-0 की बढ़त बना ली। भारत के लिए यह गोल चौथे क्वार्टर के 7वें मिनट में जुगराज सिंह ने किया। यहां कप्तान हरमनप्रीत ने अभिषेक को पास दिया, जिसके बाद जुगराज ने डी के अंदर डिफ्लेक्ट करके गोल किया। Asian Hockey Champions Trophy 2024: मैच के 56वें मिनट में चीन ने अपने गोलकीपर को हटाकर भारतीय बढ़त को बराबर कर दिया। लेकिन चीन गोल करने में विफल रहा। जुगराज का गोल निर्णायक साबित हुआ। भारत सबसे सफल टीम है Asian Hockey Champions Trophy 2024: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 13 साल पहले 2011 में हुई थी। भारतीय हॉकी टीम एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की डिफेंडिंग चैंपियन है। भारत ने पांच बार और पाकिस्तान ने तीन बार खिताब जीता है। वहीं, 2021 में दक्षिण कोरिया ने खिताब जीता।एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत ने चीन को 1-0 से हरा दिया है। भारत के लिए एकमात्र गोल जुगराज ने किया। उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत (Asian Hockey Trophy 2024) के पास को गोल में बदला। इससे पहले भारत ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को (Asian Hockey Trophy 2024) हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं, चीन ने इस मैच में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
ईरान की धमकियों से डरे ट्रम्प के 5 मंत्री : अपना घर छोड़ 100 साल पुराने मिलिट्री बेस में पहुंचे, सेना के पहरे में रह रहे, जानिए पूरी कहानी ?
वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए
वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
जेन्सन हुआंग फिर एनवीडिया CEO बने : 11 दिन पहले चीनी महिला से रिश्ते के चलते इस्तीफा दिया; कंपनी के शेयर 31% उछले
2035 में दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बनेगा इस्लाम ? : मुस्लिम आबादी की रफ्तार हिंदू और ईसाइयों से तेज कैसे; जानिए 1400 साल में कैसे हुआ इतना विस्तार ?
क्या AI इंसानों को गुलाम बना सकता है ? : अगले 3 साल में AI इंसानों को मिटा सकता है; Geoffrey Hinton की भविष्यवाणी से दहशत !
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन