: मलाइका अरोड़ा को अर्जुन से ब्रेकअप का अफसोस नहीं!: एक्ट्रेस ने कहा- मेरी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में जो हुआ, उसका मुझे कोई मलाल नहीं
मलाइका ने कहा- मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं
ग्लोबलस्पा मैगजीन से बात करते हुए मलाइका अरोड़ा ने कहा, 'मेरा मानना है कि पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में मैंने जो भी चुना है, उसने मेरी जिंदगी को आकार दिया है। मैं बिना किसी पछतावे के जी रही हूं। मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि चीजें वैसी ही निकल रही हैं जैसी थीं।'
दुख की घड़ी में मलाइका के साथ थे अर्जुन
कुछ समय पहले मलाइका अरोड़ा के सौतेले पिता अनिल मेहता का निधन हो गया था। इस दुख की घड़ी में मलाइका को सहारा देने अर्जुन कपूर पहुंचे थे। अनिल मेहता की प्रार्थना सभा में अर्जुन कपूर भी नजर आए थे।
शादी की वजह से आई थी रिश्ते में दरार!
जनवरी में जूम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप नवंबर 2023 में ही हो गया था। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों में से एक शादी करके घर बसाना चाहता था, जबकि दूसरा इसके लिए समय चाहता था। यही उनके बीच दरार की वजह थी।
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को अनफॉलो कर दिया था
बता दें कि दोनों के ब्रेकअप की खबरें तब सुर्खियों में आईं, जब मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम से अर्जुन और उनके रिश्तेदारों को अनफॉलो कर दिया था। बता दें कि दोनों 2016 से रिलेशनशिप में हैं। कपल ने बर्थडे पोस्ट के जरिए अपने रिलेशनशिप का ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया था।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन