: एक्टर गोविंदा ने बताया कैसे चली थी गोली: उस दिन क्या हुआ था, फैंस का शुक्रिया अदा किया
गोविंदा ने कहा, "मैं देश के सभी लोगों को उनके प्यार, प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं. मैं प्रशासन, पुलिस और माननीय शिंदे जी को खास तौर पर शुक्रिया कहना चाहता हूं. आप सभी के प्यार और आशीर्वाद ने मुझे सुरक्षित रखा है. आपके प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। जय माता दी.''
गोविंदा ने गोली चलने की घटना पर कहा, '' यह एक गहरी चोट थी और जब यह लगी तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ. ऐसा लगा जैसे कुछ हो गया हो. मैं कोलकाता में एक शो के लिए जा रहा था और सुबह करीब 5 बजे.. वो गिरी और चल पड़ी..मैं दंग रह गया और फिर मैंने खून का फव्वारा निकलता देखा.'' उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया. कथित तौर पर गोविंदा अपनी बंदूक साफ कर रहे थे. सफाई के दौरान ही मिस फायर हुआ और गोविंदा को गोली लग गई.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी बंदूक के लॉक का एक छोटा सा हिस्सा टूटा हुआ था, जिसकी वजह से गलती से गोली चल गई। सूत्रों के मुताबिक, वह कोलकाता जा रहे थे, लेकिन उससे पहले उन्होंने अपनी बंदूक साफ करने की सोची, लेकिन बंदूक का लॉक टूटा होने की वजह से यह हादसा हो गया। घटना के वक्त बंदूक में 6 गोलियां लोड थीं। गोली उनके पैर में लगी जिसके बाद उन्हें तुरंत जुहू अस्पताल ले जाया गया।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन