: MP News: शिवराज बोले- झूठ के सहारे कमलनाथ बेचारे, नाथ का पलटवार-बोले आप महिला हित के सवाल ने पूछे तो ही अच्छा
कमलनाथ-शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी में पौधा लगाने के बाद गुरुवार को पूर्व सीएम कमलनाथ से सवाल पूछते हुए निशाना साधा। शिवराज ने कहा कि झूठ के सहारे कमलनाथ बेचारे। पिछले चुनाव में भी झूठ के सहारे ही थे। वचन देकर पूरे नहीं किए। अब फिर नया वचन पत्र के रूप में नया झूठ पत्र बनाने का अभियान उनका चल रहा है लेकिन पुरानों का क्या हुआ। मैं लगातार सवाल पूछ रहा हूं। कमलनाथ जी आपने वादा किया था कि बजट में महिलाओं के लिए 40 प्रतिशत ओवरऑल का प्रावधान करेंगे। आपने क्या किया?कमलनाथ का पलटवार
पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि शिवराज जी कम से कम आप महिला हित के सवाल ना पूछें तो ही अच्छा है। अपने 18 साल के शासन में मध्यप्रदेश को महिला अत्याचार में पूरे देश में नंबर वन बनाने के बाद आप किस मुंह से यह सवाल पूछ रहे हैं। आपने अब तक जितने घोषणापत्र तैयार किए, उनमें महिलाओं से किया कोई वादा नहीं निभाया है। सीएम ने कहा कि रही बात कांग्रेस के राज भवन पर प्रदर्शन पर आपके सवाल की। तो पहली बात तो यह समझ लीजिए की विधानसभा में चर्चा से ना सिर्फ आपकी सरकार भागती है बल्कि किसानों का मुद्दा उठाने पर आपने कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी को असंवैधानिक तरीके से निलंबित कराया। कमलनाथ ने कहा कि सौदेबाजी की सरकार विधानसभा में मनमानी कर सकती है, लेकिन प्रदेश की जनता का मुंह बंद नहीं कर सकती। आपकी सरकार की इन्हीं असंवैधानिक हरकतों और जनविरोधी सोच का पर्दाफाश करने के लिए कांग्रेस भोपाल में प्रदर्शन करेगी, आपको जो हथकंडे अपनाने हैं अपना लीजिए।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में शराब दुकान की गुंडागर्दी का VIDEO : पीठ-छाती पर लातें मारीं; बाल पकड़कर जमीन पर पटका, कॉलर पकड़कर घसीटा; शिकायत के बाद भी FIR नहीं?
MP में जीजा के खेत के भूसे ने उगले 4 करोड़ : गड्डियों से भरी 3 बोरियां मिलीं, जानिए पुलिस कैसे पहुंची और कहां से आया था कैश
वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए
वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन