: MP News: अभी खत्म नहीं हुई है होली, उज्जैन में कल मनेगी पति-पत्नी की होली
उज्जैन में इस तरह होगी मंगलवार को होली। - फोटो : अमर उजाला
विस्तार
होली की बात हो और राधा-कृष्ण के प्रेम का जिक्र न हो, तो कुछ अधूरा लगता है। बाबा महाकाल के शहर में पति-पत्नी की अनूठी होली मनाई जाती है। पति अपनी पत्नी को भीड़ में से ढूंढकर लाता है और रंग से भरे कड़ाव में बाल्टी भरकर उस पर डालता है। श्री क्षत्रिय मारवाड़ी माली समाज की उदूर्पुरा स्थित धर्मशाला पर 14 मार्च 2023 को शाम पांच बजे सीतला सप्तमी की होली मनाई जाएगी। वर्षों से चली आ रही परम्परा के अनुसार इस बार भी नवदंपत्ति एक साथ होली खेलेंगे। इसके अलावा यहां पर शाम को रंगारंग गरबा उत्सव भी आयोजित किया जाएगा।200 वर्ष पुरानी है परंपरा
समाज के धर्मेन्द्र भाटी ने बताया उज्जैन ही एक मात्र ऐसा शहर है, जहां सीतला सप्तमी पर पति-पत्नी की होली होती है। 200 वर्ष पुरानी इस परम्परागत होली पर्व को देखने के लिए ग्वालियर रियासत की महारानी भी आ चुकी है। समाज के नवदंपत्ति पहली बार होली खेलते हैं। पति-पत्नी के नाम की आवाज लगाई जाती है, जिस पर पति अपनी पत्नी को भीड़ में हाथ पकड़कर रंग भरे कड़ाव के समीप लाता है। वहां दोनों एक-दूसरे पर रंग डालते हैं।
होली से लेकर सीतला सप्तमी तक आयोजन
श्री क्षत्रिय मारवाड़ी माली समाज द्वारा होली दहन के बाद से लगातार सीतला सप्तमी तक युवाओं द्वारा डांडिया खेला जाता है। समाजजनों के यहां होने वाली संतानों की डूंड का आयोजन भी किया जाता है। समाजजन घर-घर जाकर डूंड करते हुए खाजा, पापड़ की प्रसादी का वितरण भी करते हैं। सीतला सप्तमी पर मंदिर में सामुहिक डूंड का आयोजन भी किया जाता है। यह परम्परा वर्षों से चली आ रही है।
महारानी भी देखने आती थी होली
समाज के सचिव रमेशचंद सांखला ने बताया की माली समाज की यह होली मराठा सिंधिया रियासत के पूर्व से खेली जा रही है। रियासत की महारानी भी होली देखने आती थी। उन्होंने ग्वालियर रियासत की ओर से समाज को ध्वजा निशान दिए हैं जो आज भी समाज के मंदिर पर होली से सीतला सप्तमी तक लगाए जाते हैं। इस क्षेत्र के कई महिला और पुरुष होली देखने आते हैं।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन