: चोरी के शक में थर्ड डिग्री टॉर्चर: ऑटो ड्राइवर बोला- थाने में टीआई ने पेशाब पिलाई, हाथ-पैर बांधकर उल्टा लटकाया और पैर तोड़ा
चोरी की यह वारदात 17 जून को शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र के स्टेशन बजरिया बस स्टैंड चौराहे पर हुई थी। भिंड के सराफा व्यापारी अमन बंसल की कार से 15 लाख रुपये के जेवरात से भरा बैग गायब हो गया था। पुलिस को शक है कि ऑटो चालकों का चोरी के आरोपियों से संबंध है।
MP में जालिमों ने किसान की काटी उंगलियां: फिर पत्थर से फोड़ डाला सिर, बेटे को पहले ही मार चुके, केस वापस लेने का दबाव
ऑटो से एक्सीडेंट हुआ है कहकर थाने बुलाया
ऑटो ड्राइवर दीपक शहर के सिकंदर कंपू सांवरिया धाम का रहने वाला है। दूसरे का ऑटो चलाता है। दीपक का कहना है, 'पड़ाव थाने के आरक्षक संजीव यादव ने ऑटो के मालिक को फोन कर कहा था कि उनके ऑटो से एक्सीडेंट हुआ है। ड्राइवर को थाने ले आओ। उस समय मैं शिवपुरी और वहां से इंदौर गया था। वापस आने के बाद 22 जून को पड़ाव थाने पहुंचा। पुलिस ने फोटो दिखाकर सोना चोरी करने को लेकर पूछताछ की। इनकार करने पर हवालात में बंद कर रात डेढ़ बजे तक पीटा, फिर छोड़ दिया।'
दोबारा थाने बुलाकर क्राइम ब्रांच के हवाले किया
दीपक का कहना है, '24 जून को आरक्षक संजीव यादव ने फिर फोटो दिखाने का कहकर बुलाया। थाटीपुर ले जाकर क्राइम ब्रांच के हवाले कर दिया। वहां पड़ाव थाने के टीआई सहित पुलिसकर्मियों ने जमीन पर उल्टा लेटाकर रबड़ के फट्टे से पीटा। क्राइम ब्रांच टीआई ने पेशाब पिलाई। पैर तोड़ दिया। तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में भर्ती करा दिया।'
रेत माफिया पर कब सख्त एक्शन लेगी सरकार: MP में अफसरों को कुचलने की कोशिश, रॉड लेकर मारने दौड़े, पहले भी कर चुके हैं कई हत्याएं
दीपक ने बताया, 'जब चोरी का कोई सबूत नहीं मिला तो शांति भंग करने का केस लगाकर मुंह बंद रखने का कहकर छोड़ दिया। मेरे साथ ऑटो चालक निखिल, आकाश खटीक सहित दो अन्य लोगों को भी पकड़ा था। उन्हें भी पीटा गया।'
5 साल का बेटा, पत्नी नहीं, गलत काम कैसे कर सकता हूं
दीपक के मुताबिक, 'पुलिस सिर्फ सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में घटनास्थल से निकलता दिखने पर मुझे संदेही मान रही है। जबकि, मेरा कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। मेरे घर पर भी पुलिस ने आकर तलाशी ली है, उनको कुछ नहीं मिला।'
दीपक का कहना है, 'मेरा 5 साल का बेटा है। उसकी पूरी जिम्मेदारी मुझ पर है। ऐसे में कैसे गलत काम कर सकता हूं। 2019 में कैंसर से पत्नी का निधन हो चुका है। 8 जुलाई को बहन की बेटी (भांजी) की शादी है। उसकी तैयारियों में लगा हुआ हूं।'
MP में 3 लोगों की हत्या: जवान की तलवार से हत्या, बीच सड़क पर बेटे और भतीजे को मारी गोली, जानिए क्या है पूरा मामला
ऑटो चालक के खिलाफ सुराग मिले हैं
एसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह का कहना है कि सराफा कारोबारी के गहने चोरी में इस ऑटो चालक के खिलाफ कुछ सुराग मिले हैं। लेकिन, अभी कुछ साबित नहीं हो पाया है। थाने में उससे बेरहमी से मारपीट और पेशाब पिलाने के आरोपों की जांच कराई जा रही है।
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन