Logo
Breaking News Exclusive
कोतमा में बिना परमिशन 12 फीट खुदाई, नींद में खर्राटे मार रही थी पालिका; किसकी चूक से बिछी लाशें ? कोतमा में 15 सेकंड में गिरी 4 मंजिला बिल्डिंग, लील गई जिंदगियां, बिना परमिशन खुदाई; जानिए चीख-पुकार की इनसाइड स्टोरी ? सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, होटल में बुलाकर संबंध बनाए, फिर धमकाया, गिरफ्तार गन्ने के जूस वाले बर्फ में मरा मेंढक मिला, अब शहर की बर्फ फैक्ट्रियों की होगी जांच 664 सरकारी Jobs, No इंटरव्यू; CBT से होगा सेलेक्शन Girlfriend को परेशान करने वाले पाकिस्तानी मूल के युवक को जिंदा दफनाया, 5 दिन बाद मिली लाश, लड़की समेत 5 गिरफ्तार Anuppur में कितनी नदियां हैं, Narmada, Son और Johila कहां से निकलती है, कहां खत्म होती है ? 85 में 68 MLA नहीं चाहते BJP का मुख्यमंत्री, जानिए 97% MLA किसे बनाना चाह रहे CM ? Online Earning 2026, MP के युवाओं के लिए घर बैठे ₹30,000 महीना कमाने के 5 आसान तरीके Health Insurance 2026 MP, ₹5 लाख तक का इलाज सिर्फ ₹500 महीना में, जानिए बेस्ट प्लान कोतमा में बिना परमिशन 12 फीट खुदाई, नींद में खर्राटे मार रही थी पालिका; किसकी चूक से बिछी लाशें ? कोतमा में 15 सेकंड में गिरी 4 मंजिला बिल्डिंग, लील गई जिंदगियां, बिना परमिशन खुदाई; जानिए चीख-पुकार की इनसाइड स्टोरी ? सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, होटल में बुलाकर संबंध बनाए, फिर धमकाया, गिरफ्तार गन्ने के जूस वाले बर्फ में मरा मेंढक मिला, अब शहर की बर्फ फैक्ट्रियों की होगी जांच 664 सरकारी Jobs, No इंटरव्यू; CBT से होगा सेलेक्शन Girlfriend को परेशान करने वाले पाकिस्तानी मूल के युवक को जिंदा दफनाया, 5 दिन बाद मिली लाश, लड़की समेत 5 गिरफ्तार Anuppur में कितनी नदियां हैं, Narmada, Son और Johila कहां से निकलती है, कहां खत्म होती है ? 85 में 68 MLA नहीं चाहते BJP का मुख्यमंत्री, जानिए 97% MLA किसे बनाना चाह रहे CM ? Online Earning 2026, MP के युवाओं के लिए घर बैठे ₹30,000 महीना कमाने के 5 आसान तरीके Health Insurance 2026 MP, ₹5 लाख तक का इलाज सिर्फ ₹500 महीना में, जानिए बेस्ट प्लान

: कमलनाथ ने किया ऐलान- MP में कांग्रेस की सरकार बनी तो 500 रुपये में सिलेंडर, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये

News Desk / Sun, Mar 19, 2023


नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश). कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने रविवार को कहा कि साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में अगर कांग्रेस को जनदेश मिलता है तो महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता और 500 रुपये में भरा हुआ घरेलू रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा. वहीं, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आलोचना करते हुए कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि वह सत्ता में बने रहने के लिए चुनाव से पहले कई खोखले वादे कर रहे हैं.

कमलनाथ का यह बयान चौहान द्वारा ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ शुरू करने के कुछ ही दिनों बाद आया है. इस योजना के तहत प्रदेश की ऐसी एक करोड़ महिलाओं हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम है. प्रदेश के बजट में इसके लिए 8,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. मध्यप्रदेश में इस साल की अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं.

कमलनाथ ने नरसिंहपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं आज घोषणा करता हूं कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही महिलाओं को 1,500 रुपए प्रति माह देंगे और (भरा हुआ) रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपए में देंगे.’ वर्तमान में प्रदेश में करीब रसोई गैस सिलेंडर का मूल्य करीब 1,108 रुपये है.

आपके शहर से (भोपाल)

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश

चौहान की सरकार पर महंगाई, भ्रष्टाचार एवं घर-घर में शराब पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कमलनाथ ने कटाक्ष किया, ‘शिवराज सिंह चौहान जी को पता है कि आने वाले चुनाव में उनका क्या हश्र होने वाला है. इसलिए आजकल जहां जाते हैं वहां घोषणाएं साथ ले जाते हैं. शिवराज जी आजकल आश्वासन और घोषणाओं के नशे में हैं. हमारी माताओं-बहनों को 1,000 रुपये देने की बात कर रहे हैं. मैं पूछना चाहता हूं कि महंगाई कितनी बढ़ गई है?’

ये भी पढ़ें- सिद्धू मूसेवाला की बरसी पर भगवंत मान सरकार पर जमकर बरसे पिता, कहा- योगी को वोट देने के लिए मजबूर हो जाएंगे

कमलनाथ ने कहा, ‘माताओं-बहनों को 1,000 रुपये प्रति माह देने में भी कई प्रकार की शर्तें उन पर लाद दी गई हैं. इनकी घोषणा सिर्फ चुनाव तक सीमित रहेगी. इस बात से सब लोग सावधान रहना और घर में माताओं-बहनों को भी सावधान कर देना.’ उन्होंने कहा, ‘शिवराज जी आपकी झूठ का घड़ा भर गया है. 20,000 घोषणाएं इन्होंने (शिवराज) कर रखी हैं। रोज नई घोषणाएं करते हैं.’

Tags: Assembly elections, Congress, Kamalnath, Madhya Pradesh Politics, Mp news


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन