Logo
Breaking News Exclusive
Ramnaresh Jaiswal बने मंडल मंत्री, हीरा सिंह श्याम ने दी मंजूरी 1 लाख 50 हजार शिक्षकों पर लटकी तलवार, TET परीक्षा में फेल तो चली जाएगी जॉब ? मंत्री दिलीप जायसवाल ने मिठाई खिलाकर दी बधाई 10वीं का एग्जाम देने जा रहे थे दोनों, आखिरी सांस तक बरसाई लाठियां रेपिस्ट नंगा होकर भागा; VIDEO में खेत में तड़पती दिखी, मांस के टुकड़े मिले एक क्लिक में लड़कियों की फोटो, पैकेज और रेट; Instagram-Telegram से चल रहा नेटवर्क छत्तीसगढ़ के 7 युवाओं ने मारी बाजी, रायपुर की वैभवी अग्रवाल 35वीं रैंक देश में अनुज अग्निहोत्री टॉपर, MP के ईशान भटनागर टॉप-5; पक्षल जैन 8वीं रैंक कार्बी आंगलॉन्ग जिले में लोगों ने धमाका सुना; सर्च ऑपरेशन लॉन्च भारत चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, सैमसन ने 89 रन बनाए Ramnaresh Jaiswal बने मंडल मंत्री, हीरा सिंह श्याम ने दी मंजूरी 1 लाख 50 हजार शिक्षकों पर लटकी तलवार, TET परीक्षा में फेल तो चली जाएगी जॉब ? मंत्री दिलीप जायसवाल ने मिठाई खिलाकर दी बधाई 10वीं का एग्जाम देने जा रहे थे दोनों, आखिरी सांस तक बरसाई लाठियां रेपिस्ट नंगा होकर भागा; VIDEO में खेत में तड़पती दिखी, मांस के टुकड़े मिले एक क्लिक में लड़कियों की फोटो, पैकेज और रेट; Instagram-Telegram से चल रहा नेटवर्क छत्तीसगढ़ के 7 युवाओं ने मारी बाजी, रायपुर की वैभवी अग्रवाल 35वीं रैंक देश में अनुज अग्निहोत्री टॉपर, MP के ईशान भटनागर टॉप-5; पक्षल जैन 8वीं रैंक कार्बी आंगलॉन्ग जिले में लोगों ने धमाका सुना; सर्च ऑपरेशन लॉन्च भारत चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, सैमसन ने 89 रन बनाए

: अमरकंटक में नाबालिग से रेप ! पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बजाय पीड़िता को भगा दिया, ADG से हुई शिकायत, SP को मिले जांच के आदेश

MP CG Times / Thu, Apr 14, 2022

अनूपपुर। मप्र के अनूपपुर जिले के अमरकंटक थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुराचार का मामला सामने आया है. पीड़िता ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. इसके साथ ही पीड़िता ने अमरकंटक थाने पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं. पुलिस ने जब रिपोर्ट नहीं लिखी, तो एडीजी से न्याय की गुहार लगाई. अब एडीजी ने एसपी को जांच के निर्देश दिए हैं. शिकायत करने शहडोल पुलिस रेंज एडीजी कार्यालय पहुंची नाबालिग ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला युवक उसके घर तब आया जब उसके परिवार के सदस्य काम पर गए थे और घर में अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. जबकि उसका एक साथी घर के बाहर खड़ा था. आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़िता के परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि जब वे इसकी शिकायत करने अमरकंटक थाने पहुंचे तो पुलिस ने शिकायत दर्ज करने की बजाय उन्हें डांटा और थाने से भगा दिया. जिसके चलते उन्हें यहां आने को मजबूर होना पड़ा. पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है. इस मामले में अमरकंटक टीआई मनोज दीक्षित से बात की गई, तो उनका कहना कि इनके द्वारा फर्जी शिकायत की जा रही है. ये मामला ही कुछ और है. इसे दूसरा रूप दिया जा रहा है. इनकी शिकायत पर उक्त लोगों पर चोरी का आरोप लगा है. इसकी शिकायत की गई थी, जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया था. वहीं दूसरे पक्ष द्वारा मारपीट के आरोप पर इनके खिलाफ मारपीट का मामला कायम किया गया था, जिसे अब दूसरा रूप दिया जा रहा है. मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकरियो के संज्ञान में भी है. इस मामले में एडीजी डीसी सागर का कहना है कि उनका कुछ पारिवारिक विवाद है. दूसरे पक्ष से भी हुई शिकायत में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज है, क्योंकि इन्होंने भी दुष्कर्म जैसे संगीन आरोप लगाए हैं. एसपी अनूपपुर को जांच के निर्देश दिए हैं. उनके साथ न्याय होगा.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन