: MP में मां-बेटी का मिला शव: मां का शव पलंग पर और बेटी फंदे पर लटकती मिली, बेटा 20 दिन से लापता
गाड़ी खरीदने पैसा दे रही MP सरकार: बाइक, ऑटो, कार और बस के लिए बंपर ऑफर, जानिए क्या है Mohan Yadav EV Subsidy ?
बिस्तर पर मिली महिला की लाश, फांसी पर लटकी मिली
मिलौनी गंज में रहने वाले पड़ोसी दिलीप साहू ने बताया कि शनिवार शाम से घर के पास से दुर्गंध आ रही थी। श्यामा बाई के भतीजे गौरव को इसकी जानकारी दी। उसने घर के ऊपर वाले कमरे में जाकर देखा तो वह बंद था। गौरव साहू ने रात करीब 11:30 बजे गोहलपुर थाने को सूचना दी। उन्होंने बताया कि तीन मंजिला मकान की ऊपरी मंजिल पर बड़ी मां और बहन रहती हैं।
कुछ दिनों से वे न तो बाहर निकली हैं और न ही कोई आवाज आ रही है। रात में पुलिस मौके पर पहुंची। घर का दरवाजा खुला था। अंदर श्यामा बाई का शव पलंग पर पड़ा था, जबकि शिखा का शव फंदे से लटका मिला। अंधेरा होने के कारण पुलिस ने कमरे को सील कर दिया।
युवक-युवती के जंजीर में बंधे मिले अधजले शव: ससुराल में विवाद के बाद मायके आई, दो बच्चों की थी मां
पति की मौत के बाद श्यामा बाई जबलपुर आ गई थीं
श्यामा बाई के पति प्रभात साहू वन विभाग से सेवानिवृत्त थे। वर्ष 2018 में श्यामाबाई और बेटा नितिन अहमदाबाद स्थित आसाराम बापू के आश्रम में रहने लगे थे। इसके बाद प्रभात साहू घर में अकेले रहते थे। वर्ष 2020 में प्रभात की मौत के बाद ही दोनों जबलपुर आ गए थे।
दो महीने पहले ही जबलपुर आई थी शिखा
रविवार सुबह एफएसएल, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ गोहलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक शिखा की शादी पुणे में हुई है। उसका पति से तलाक का केस चल रहा है। दो महीने पहले ही वह जबलपुर आ गई थी। शिखा के बड़े भाई नितिन साहू भी यहां रहते हैं।
श्यामा बाई की देवरानी सविता साहू ने बताया, ‘कुछ दिन पहले शिखा ने काॅल कर बताया था कि नितिन भैया अचानक ही घर छोड़कर कहीं चले गए हैं। उनका फोन भी स्विच ऑफ है।
बेटे को टंगिए से मारा, हाथ की उंगलियां काटी: हत्या कर खेत में फेंक दी लाश, जानिए मां-बाप ने इकलौते बेटे के साथ ऐसा क्यों किया ?
प्राॅपर्टी पर रिश्तेदारों की थी नजर
प्रभात साहू वन विभाग में अधिकारी थे। छोटा भाई सुनील साहू का पीछे वाले हिस्से में मकान था। सुनील की मौत के बाद उनका बेटा गौरव साहू रह रहा है। श्यामा बाई ने बड़ी ननद कमलेश को एक फ्लोर रहने के लिए दे दिया था, जिस पर उसने गौरव के साथ मिलकर कब्जा कर लिया था। वहीं, श्यामा बाई की छोटी ननद विमलेश विजय नगर में रहती है। वह भी मकान में हिस्सा मांग रही थी। इसे लेकर कुछ दिन पहले तीनों का विवाद भी हुआ था।
नितिन ने मैसेज में लिखा- मुझे परेशान कर रहे हैं
नितिन ने करीब 18 लाख रुपए लोन लेकर ऊपर वाला फ्लोर बनवाया था। उसी में अपनी मां के साथ रह रहे थे। जानकारी के मुताबिक 28 जुलाई को घर छोड़ने से पहले नितिन ने मैसेज लिखकर रिश्तेदारों को भेजा। मैसेज में चाचा के बेटे और बुआ से परेशान होने का जिक्र किया गया है। नितिन ने लिखा था, ‘मैं बहुत परेशान हूं। अगर मुझे या मेरे परिवार वालों को कुछ हुआ, तो ये सब प्राॅपर्टी के खातिर ही होगा। हालांकि पुलिस ने शिखा के मोबाइल को जब्त कर लिया है।’
परिवार वालों से कर रहे पूछताछ
गोहलपुर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्कों ने बताया, ‘शुरुआती पूछताछ में प्राॅपर्टी को लेकर उनकी ननद और भतीजे से विवाद सामने आया है। पूछताछ की जा रही है। दोनों की मौत हुए 10 दिन से अधिक का समय बीत गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि हत्या की गई है या आत्महत्या।’
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन