: Morena: ट्रेन के आरक्षित कोच में बैठने को लेकर विवाद, युवाओं ने तीन जवानों को पीटा
मुरैना रेलवे स्टेशन पर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। - फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के मुरैना रेलवे स्टेशन पर खाकी वर्दी पहने तीन जवानों को पीटने का मामला सामने आया है। कुछ युवकों से उनका ट्रेन के आरक्षित कोच में बैठने को लेकर विवाद हुआ था। घटना का वीडियो सामने आया है, जो वायरल हो रहा है। हालांकि थाने पर कोई शिकायत नहीं हुई है।जानकारी के अनुसार मामला सोमवार रात 12:30 बजे का है। मुरैना रेलवे स्टेशन पर जैसे ही ग्वालियर से दिल्ली जाने वाली दादर-अमृतसर एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 2 पर आकर रुकी। यहीं आरक्षित कोच के अंदर मुरैना के कुछ युवाओं से पुलिस जवानों से बहस हो गई। उसके बाद युवाओं ने हुड़दंग शुरू कर दिया। युवाओं ने ट्रेन में मौजूद तीनों जवानों को बाहर खींचा और अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो आज वायरल हो गया।
वायरल वीडियो में मारपीट कर रहे युवा गालियां भी दे रहे हैं और पिटने वाला वर्दीधारी उन्हें छोड़ने की गुहार लगा रहा है। पूरा घटनाक्रम दो मिनट तक चला, लेकिन इस दौरान मुरैना स्टेशन पर तैनात आरपीएफ व जीआरपी का कोई जवान मौके पर नहीं पहुंचा। हुड़दंग कर रहे युवाओं द्वारा चेन पुलिंग किए जाने से ट्रेन काफी देर तक प्लेटफार्म पर रुकी रही। जीआरपी थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि सुनने में आया है कि रात को ट्रेन में सीट को लेकर विवाद हुआ था, लेकिन थाने पर कोई शिकायत करने नहीं आया।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
अनूपपुर गांजा जब्ती मामले में SP का बड़ा एक्शन : कोतवाली TI उमेश उपाध्याय लाइन अटैच; प्रवीण साहू को मिली जिम्मेदारी, जांच जारी
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन