: 3 साल की भतीजी को थप्पड़ मारा, मौत: किचन के स्लैब से टकराया सिर, चाचा ने शव जलाकर झाड़ी में फेंका
Maharashtra 3 Year Old Girl Murder Case; Chacha Bhatiji | Thane: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यक्ति ने अपनी 3 साल की भतीजी को थप्पड़ मार दिया। बच्ची का सिर रसोई के स्लैब से टकराया और उसकी मौत हो गई।
Maharashtra 3 Year Old Girl Murder Case; Chacha Bhatiji | Thane: व्यक्ति ने शव को जलाकर मुंबई के पास झाड़ियों में फेंक दिया। उसे पुलिस ने 4 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक, बच्ची 18 नवंबर को प्रेम नगर स्थित अपने घर के पास से लापता हो गई थी। 21 नवंबर को बच्ची का शव मुंबई के पास उल्हासनगर से बरामद हुआ। पोस्टमार्टम और जांच के बाद शव की पहचान हुई।
पुलिस पूछताछ में हुआ मामला खुलासा
मामले की जांच करते हुए पुलिस ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ की, जिसमें उसके चाचा ने जुर्म कबूल कर लिया। हालांकि, चाचा ने कहा कि उसने बच्ची को जानबूझकर नहीं मारा।
उसने पुलिस को बताया कि वह बच्ची के साथ खेल रहा था, तभी मजाक-मजाक में उसने बच्ची को थप्पड़ मार दिया, जिससे वह रसोई के स्लैब से टकरा गई और उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह डर गया और घबराहट में उसने बच्ची के शव को जलाकर नष्ट करने की कोशिश की।
डीसीपी ने कहा- मां ने बच्ची के लापता होने की शिकायत की थी
डीसीपी सचिन गोरे ने बताया, बच्ची के लापता होने के बाद उसकी मां की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस जांच के बाद आज बच्ची का शव हिल लाइन थाने से कुछ दूरी पर मिला। जांच के बाद मामले का खुलासा हुआ।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
ईरान की धमकियों से डरे ट्रम्प के 5 मंत्री : अपना घर छोड़ 100 साल पुराने मिलिट्री बेस में पहुंचे, सेना के पहरे में रह रहे, जानिए पूरी कहानी ?
वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए
वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
जेन्सन हुआंग फिर एनवीडिया CEO बने : 11 दिन पहले चीनी महिला से रिश्ते के चलते इस्तीफा दिया; कंपनी के शेयर 31% उछले
2035 में दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बनेगा इस्लाम ? : मुस्लिम आबादी की रफ्तार हिंदू और ईसाइयों से तेज कैसे; जानिए 1400 साल में कैसे हुआ इतना विस्तार ?
क्या AI इंसानों को गुलाम बना सकता है ? : अगले 3 साल में AI इंसानों को मिटा सकता है; Geoffrey Hinton की भविष्यवाणी से दहशत !
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन