Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

: पुष्पराजगढ़ में किसान मेले का आयोजन: चना फसल उत्पादन की दी गई जानकारी, खेत में किसान और अधिकारी रहे मौजूद

MP CG Times / Sat, Mar 26, 2022

रमेश तिवारी, पुष्पराजगढ़। संकुल अग्रिम पंति प्रदर्शन अंतर्गत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक द्वारा किसान मेला सह प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन विगत दिवस को पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के ग्राम बेलगवां में किया गया, जिसमें कृषि विभाग के जिला अधिकारी सम्मिलित रहे किसान मेले में प्रदर्शनी भी लगाई गई थी. प्रदर्शनी में ट्रेक्टर, कृषि यंत्र तथा कृषि उपकरणों को रखा गया था. किसान मेले में चना फसल उत्पादन तकनीक बीज का उपचार चना की अच्छी प्रजाति का चयन खाद्य प्रबंधक पोषक तत्व का उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. इस अवसर पर उप संचालक कृषि जिला अनूपपुर एनडी गुप्ता ने जैविक खाद कंपोस्ट खाद कैसे बने और उसका उपयोग एवं उससे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दिए. एसडीओ अनूपपुर वर्मा ने धान की ‌ पद्धति के बारे में जानकारी दिए. उन्होंने बताया किसान धान की पद्धति से खेती करें. इसमें बीच की मात्रा कम होगी और फसल की उपज अधिक होगी. एसडीओ कृषि पुष्पराजगढ़ शर्मा ने किसानों को मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी, जिसमें प्रधानमंत्री बीमा योजना गोबर गैस संयंत्र योजना के लाभ के बारे में जानकारी दिए. उन्होंने बताया जहां पर पानी की कमी है. वहां पर लेमन ग्रास की खेती करें. इसमें बीज शासन उपलब्ध कराएगा. कृषि वैज्ञानिक इगंतु अमरकंटक योगेश राजपूत के द्वारा जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. कृषि विज्ञानिक इगंतु अमरकंटक संदीप चौहान ने चना उत्पादन तकनीक के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दिए. किसान के खेत में जाकर गेहूं की फसल का निरीक्षण किए उक्त अवसर पर किसान विमल प्रसाद ,नीलांबर ,सरोज कुमार, राम लोचन ,रामशरण, भगवानदास एवं राजेश रामलाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन