: सिगरेट नहीं देने पर दोस्त की हत्या: पत्थर से सिर पर कुचलकर मार डाला, बंद होटल में मिला शव
पांच साल की उम्र में बहन ले आई थी ससुराल
बताया गया है कि धर्मेंद्र मूल रूप से जिले के किशनपुरा मगरौनी का रहने वाला था। उसकी बहन शादी के बाद 5 वर्षीय धर्मेंद्र को अपने साथ ससुराल ले आई थी। तब से धर्मेंद्र अपनी बहन के पास ही रहता था और बड़ा हुआ। धर्मेंद्र के जीजा की मौत हो चुकी थी। शुक्रवार सुबह उसकी बहन के देवर ने होटल में धर्मेंद्र का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी।
सिगरेट न देने पर दोस्त ने दोस्त को मार डाला
जांच में धर्मेंद्र आदिवासी की पत्थर मारकर हत्या करने वाला उसका बचपन का दोस्त अर्जुन आदिवासी (22) निकला। पुलिस जांच में यह बात सामने आई। धर्मेंद्र और अर्जुन बचपन के दोस्त थे और साथ-साथ पले-बढ़े थे। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। लेकिन दोनों शराब के आदी थे।
सुभाषपुरा थाना प्रभारी राजीव दुबे के मुताबिक हत्या से पहले शाम को अर्जुन आदिवासी का एक ट्रक ड्राइवर से झगड़ा हुआ था। इस दौरान धर्मेंद्र भी उसके साथ देखा गया था। उस शाम धर्मेंद्र ने दुकान से दो सिगरेट खरीदी थी। अर्जुन ने धर्मेंद्र से सिगरेट मांगी तो धर्मेंद्र ने देने से मना कर दिया। यह बात अर्जुन को काफी बुरी लगी।
सुभाषपुरा थाना प्रभारी राजीव दुबे ने बताया कि अर्जुन को पता था कि धर्मेंद्र अक्सर रात में शिमला आदिवासी के बंद होटल के अंदर सोता है। रात में अर्जुन होटल में गया और धर्मेंद्र के सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी अर्जुन आदिवासी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन