: डिंडौरी में पड़ोसी ने रिश्तेदार को मारी गोली: नशे की हालत में निकाली बंदूक और धड़ा-धड़ की फायरिंग, जानिए क्यों किया कत्ल ?
MP CG Times / Sun, Jun 23, 2024
गणेश मरावी, डिंडौरी। मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में पड़ोसी ने अपने रिश्तेदार को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के मुताबिक ये कत्ल की वारदात आपसी विवाद के कारण किया गया है। रिश्तेदार ने भरमार बंदूक से गोली मारी है। कत्ल के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पूरा मामला मेहदवानी थाना क्षेत्र के कोंडाझिर गांव का है।
Madhya Pradesh Dindori Neighbor Shot Relative Dead: मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कातिल को हिरासत में ले लिया है। कातिल ने शनिवार रात को आपसी विवाद में वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर शहपुरा अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।नशे की हालत में मारी गोली
Madhya Pradesh Dindori Neighbor Shot Relative Dead: पुलिस ने बताया कि आरोपी रामदयाल मरकाम (42) पुत्र सुशील मरकाम (22) पिछले चार साल से अपने पड़ोसी सुबेदार धुर्वे (55) के घर में रह रहा है। इस बात को लेकर आरोपी का मृतक से लगभग हर दिन विवाद होता था। Madhya Pradesh Dindori Neighbor Shot Relative Dead: शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे आरोपी रामदयाल मरकाम शराब के नशे में था। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपी घर से बंदूक निकालकर लाया और गोली चला दी। Madhya Pradesh Dindori Neighbor Shot Relative Dead: वारदात में सुबेदार धुर्वे की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी रामदयाल मरकाम को हिरासत में लेकर मेंहदवानी थाने ले आई। जहां उससे पूछताछ जारी है।आरोपी अपने बेटे के रिश्तेदार के घर रहने से नाराज था
Madhya Pradesh Dindori Neighbor Shot Relative Dead: सुबेदार धुर्वे आरोपी रामदयाल मरकाम का ससुर था। आरोपी लगभग हर दिन शराब के नशे में अपने परिजनों से विवाद करता था। चार साल पहले आरोपी ने अपने ही बेटे की मार्कशीट जला दी थी। तब से बेटा सुशील अपने पिता के घर नहीं जाता था। वह पड़ोस में रहने वाले अपने रिश्तेदार सूबेदार के घर रहता था। Madhya Pradesh Dindori Neighbor Shot Relative Dead: इसी बात को लेकर आरोपी नाराज था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह घायल है, इसलिए उसे इलाज के लिए मेंहदवानी अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन