Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: शादी के गिफ्ट में साजिश की बू ! दहेज में मिला होम थियटर ब्लास्ट, दूल्हे और उसके भाई की मौत, बच्चे समेत 4 घायल, पढ़िए पूरी खबर

शादी के गिफ्ट में साजिश की बू ! दहेज में मिला होम थियटर ब्लास्ट, दूल्हे और उसके भाई की मौत, बच्चे समेत 4 घायल, पढ़िए पूरी खबर

Home theater blast in Kawardha: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में होम थिएटर में धमाका हुआ. विस्फोट से दो भाइयों की मौत हो गई है। वहीं, परिवार के डेढ़ वर्षीय बच्चे समेत 4 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला रेंगाखार थाना क्षेत्र का है।

चमारी गांव के रहने वाले हेमेंद्र मेरावी की दो दिन पहले आंजना गांव में शादी हुई है। उसने दहेज में ही होम थिएटर ले लिया। बताया गया है कि सोमवार की सुबह 11 से 11.30 बजे के बीच घर के लोगों ने होम थिएटर शुरू कर दिया. उसी दौरान उसमें धमाका हो गया। जिसकी चपेट में आकर हेमेंद्र आ गया और उसकी मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद हेमेंद्र मेरावी के छोटे भाई राजकुमार, सूरज मेरावी, शिवकुमार, सौरभ (डेढ़ साल), दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान राजकुमार की भी मौत हो गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि कच्चे मकान की छत उड़ गई। दीवार भी वहीं गिर गई। सामान इधर-उधर हो गया है। परिजन शादी में मिले तोहफे चेक कर रहे थे घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद ही घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में एएसपी मनीषा रावटे ने बताया कि शादी में तोहफा मिला है. घर के लोग उसे आजमा रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हो गया। फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है और धमाके के कारणों की जांच कर रही है. नक्सली घटना की आशंका यह इलाका नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया होगा. या विस्फोटकों को बाहर निकालने के लिए होम थिएटर के भीतर विस्फोटक रखें. हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। होम थिएटर से इतना बड़ा धमाका संभव नहीं - प्रोफेसर धमाके की घटना के बाद जब हमारी टीम ने राजधानी के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के प्रोफेसर एच. तलवेकर से बात की तो उन्होंने कहा कि होम थिएटर से इतना बड़ा धमाका होना संभव नहीं है. होम थिएटर में ब्लास्ट होने की संभावना है, इसका स्पीकर फट सकता है. शार्ट सर्किट से अंदर के पुर्जे जल सकते हैं, लेकिन इतना बड़ा धमाका कि दो लोगों की मौत हो, घर की छत उड़ जाए, दीवार गिर जाए, यह मुमकिन नहीं है. अगर स्पीकर ज्यादा वॉट का है तो पास वाले के कान का पर्दा फट सकता है। अगर कभी ब्लास्ट होता है तो स्पीकर में लगे प्लास्टिक और मेटल के टुकड़े उड़ सकते हैं, लेकिन दीवार और सीलिंग को नुकसान नहीं पहुंच सकता. आप जो घटना बता रहे हैं, उसमें ऐसा लगता है कि उस होम थिएटर में कोई केमिकल, विस्फोटक रखा होगा, जो करंट लगते ही ब्लास्ट हो गया.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन