: News: कैलाश विजयवर्गीय बोले- इंदौर को आग लगाने वाली विचारधारा को हम आग लगा देंगे
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : SOCIAL MEDIA
विस्तार
इंदौर में प्रतिबंधित संगठन पीएफअाई के लिए कोर्ट रुम में वीडियो बनाकर की जा रही जासूसी के बारे में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इंदौर को हमने मेेहनत से सिंचा हैै। इस शहर को नबंर वन बनाया है। कुछ लोग कर रहे है कि हम इंदौर को आग लगा देंगे। इस तरह की यदि वे बात करेंगे तो यह उनके लिए मुश्किल होगा। हम उनकी विचारधारा को आग लगा देंगे।
विजयवर्गीय ने कहा कि मैने कुछ वीडियो भी देखे है। जिसमें लोग सिर कलम करने के नारे लगाते देेखे गए। इंदौर जैैसे महानगर में इस तरह की गतिविधियां संचालित करने वाले लोग रहते है तो यह इंदौर और मध्य प्रदेश पुलिस के लिए अलार्मिंग है। इस तरह की बात करने वाले युवकों को बक्शा नहीं जाना चाहिए।
विजयवर्गीय रविवार को राजपूत समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होने गए थे। वहां उन्होंने मीडियाकर्मियों के सवालों के जवाब दिए। खेलो इंडिया स्पर्धा के बारे में उन्होंने कहा कि हमारे लिए गर्व का विषय है कि इस स्पर्धा की मेजबानी मध्य प्रदेश को मिली है। आपको बता दें कि हिन्दू संगठन के पदाधिकारी की कोर्ट सुनवाई के दौरान सोनू मंसूरी नामक एक युवती कोर्ट रुम में मोबाइल से वीडियो बना रही थी। उनसे पीएफआई के लिए जासूसी करने की बात भी स्वीकारी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और तीन दिन का रिमांड मांगा है।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली
अमरकंटक में 60 हजार साल के पेड़ों पर संकट : साल बोरर कीट के प्रकोप के बाद 9,535 संक्रमित पेड़ों की कटाई शुरू; जानिए कहां भेजी जाएगी लकड़ियां
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन