Logo
Breaking News Exclusive
1 लाख 50 हजार शिक्षकों पर लटकी तलवार, TET परीक्षा में फेल तो चली जाएगी जॉब ? मंत्री दिलीप जायसवाल ने मिठाई खिलाकर दी बधाई 10वीं का एग्जाम देने जा रहे थे दोनों, आखिरी सांस तक बरसाई लाठियां रेपिस्ट नंगा होकर भागा; VIDEO में खेत में तड़पती दिखी, मांस के टुकड़े मिले एक क्लिक में लड़कियों की फोटो, पैकेज और रेट; Instagram-Telegram से चल रहा नेटवर्क छत्तीसगढ़ के 7 युवाओं ने मारी बाजी, रायपुर की वैभवी अग्रवाल 35वीं रैंक देश में अनुज अग्निहोत्री टॉपर, MP के ईशान भटनागर टॉप-5; पक्षल जैन 8वीं रैंक कार्बी आंगलॉन्ग जिले में लोगों ने धमाका सुना; सर्च ऑपरेशन लॉन्च भारत चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, सैमसन ने 89 रन बनाए हथौड़े से 15-20 वार कर मार डाला, बहन के घर भाई दूज मनाने जा रहा था 1 लाख 50 हजार शिक्षकों पर लटकी तलवार, TET परीक्षा में फेल तो चली जाएगी जॉब ? मंत्री दिलीप जायसवाल ने मिठाई खिलाकर दी बधाई 10वीं का एग्जाम देने जा रहे थे दोनों, आखिरी सांस तक बरसाई लाठियां रेपिस्ट नंगा होकर भागा; VIDEO में खेत में तड़पती दिखी, मांस के टुकड़े मिले एक क्लिक में लड़कियों की फोटो, पैकेज और रेट; Instagram-Telegram से चल रहा नेटवर्क छत्तीसगढ़ के 7 युवाओं ने मारी बाजी, रायपुर की वैभवी अग्रवाल 35वीं रैंक देश में अनुज अग्निहोत्री टॉपर, MP के ईशान भटनागर टॉप-5; पक्षल जैन 8वीं रैंक कार्बी आंगलॉन्ग जिले में लोगों ने धमाका सुना; सर्च ऑपरेशन लॉन्च भारत चौथी बार टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, सैमसन ने 89 रन बनाए हथौड़े से 15-20 वार कर मार डाला, बहन के घर भाई दूज मनाने जा रहा था

: MI vs CSK IPL 2023: अजिंक्य रहाणे की आंधी में रनों की बारिश, CSK ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से दी मात, पढ़िए पूरी खबर

MI vs CSK IPL 2023: आईपीएल 2023 के 12वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सात विकेट से जीत दर्ज की. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई ने चेन्नई को जीत के लिए 158 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे उसने आराम से हासिल कर लिया. चेन्नई की जीत के हीरो रहे अजिंक्य रहाणे, जिन्होंने 27 गेंदों पर 61 रनों की तूफानी पारी खेली. चेन्नई सुपर किंग्स की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है, जबकि मुंबई ने लगातार दूसरा मैच गंवाया है. रहाणे ने सिर्फ 19 गेंदों में फिफ्टी लगाई CSK की शुरुआत खराब रही और चौथी गेंद पर डेवोन कॉनवे का विकेट गंवा दिया, जिसे जेसन बेहरेनडॉर्फ ने फेंका. इसके बाद अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने तूफानी बल्लेबाजी से महफिल लूट लिया. रहाणे और दूसरे सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने 82 रन की साझेदारी की. इस साझेदारी में रहाणे के बल्ले से 61 रन निकले। रहाणे ने महज 19 गेंदों में पचासा पूरा किया, जो आईपीएल 2023 का सबसे तेज अर्धशतक था. ऋतुराज गायकवाड़ की भी शानदार पारी सीएसके के लिए अपना डेब्यू मैच खेल रहे रहाणे ने अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए. पीयूष चावला ने रहाणे को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट कराया. रहाणे के आउट होने के बाद शिवम दुबे (28 रन) और रितुराज ने 43 रन की साझेदारी कर सीएसके को जीत के करीब ला दिया. अंबाती रायडू और रितुराज गायकवाड़ के बीच चौथे विकेट के लिए 34 रन की अटूट साझेदारी हुई. रितुराज गायकवाड़ ने 36 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाए, जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल है.वहीं, रायडू 20 रन बनाकर नाबाद रहे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन