Logo
Breaking News Exclusive
पिता-छोटा भाई भी हत्यारा; दौड़ा-दौड़ाकर डंडों से पीटा, 1 मिनट में 22 फरसे मारे थे अफेयर के शक में कत्ल, पोती बोली- तलवार से गाय-बकरी की तरह काटा दिल्ली MP-MLA कोर्ट ने Rajendra Bharti को माना दोषी; जानिए किस कांड फंसे ? कहता है हत्या कर दी, अब मेरा अंतिम-संस्कार करा दो, मोबाइल टूटने पर मर्डर, पत्नी संग मिलकर घर में दफनाया शव भगाकर ले जा रहा था, विवाद के बाद बॉयफ्रेंड ने मार डाला, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश पंडाल में झूमने लगे महिलाएं-पुरुष, धीरेंद्र शास्त्री बोले- हिंदुओं को कटने-बंटने और मिटने नहीं देंगे गरियाबंद में 2 साल में 31 नक्सली ढेर और 29 सरेंडर, पढ़िए लाल सलाम से सन्नाटा तक की कहानी नक्सलबाड़ी से उठी चिंगारी से कैसे फैली खूनी आग, 12 ग्राफिक्स से समझिए लाल गलियारे का काला सच कौन-कौन से बड़े ऑपरेशन, कितने नेताओं-ग्रामीणों की बलि, जानिए कितने साल में खात्मा ? गांव के हर घर में तांत्रिक, बोले- हम मंत्र मारेंगे, हवा में गायब हो जाएगा इंसान, चुनाव में तंत्र कराने आ रहे माननीय पिता-छोटा भाई भी हत्यारा; दौड़ा-दौड़ाकर डंडों से पीटा, 1 मिनट में 22 फरसे मारे थे अफेयर के शक में कत्ल, पोती बोली- तलवार से गाय-बकरी की तरह काटा दिल्ली MP-MLA कोर्ट ने Rajendra Bharti को माना दोषी; जानिए किस कांड फंसे ? कहता है हत्या कर दी, अब मेरा अंतिम-संस्कार करा दो, मोबाइल टूटने पर मर्डर, पत्नी संग मिलकर घर में दफनाया शव भगाकर ले जा रहा था, विवाद के बाद बॉयफ्रेंड ने मार डाला, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश पंडाल में झूमने लगे महिलाएं-पुरुष, धीरेंद्र शास्त्री बोले- हिंदुओं को कटने-बंटने और मिटने नहीं देंगे गरियाबंद में 2 साल में 31 नक्सली ढेर और 29 सरेंडर, पढ़िए लाल सलाम से सन्नाटा तक की कहानी नक्सलबाड़ी से उठी चिंगारी से कैसे फैली खूनी आग, 12 ग्राफिक्स से समझिए लाल गलियारे का काला सच कौन-कौन से बड़े ऑपरेशन, कितने नेताओं-ग्रामीणों की बलि, जानिए कितने साल में खात्मा ? गांव के हर घर में तांत्रिक, बोले- हम मंत्र मारेंगे, हवा में गायब हो जाएगा इंसान, चुनाव में तंत्र कराने आ रहे माननीय

: IGNTU AMARKANTAK NEWS: भारत का आधार राम राज्य है, यहां चुनौतियां ही अवसर- कुलपति प्रकाश मणि त्रिपाठी

MP CG Times / Fri, Aug 26, 2022

अमरकंटक। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के राजनीति विभाग ने दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी 'नए भारत का निर्माण, अवसर और चुनौतियां' विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया. भारत में हर चुनौती को अवसर के रूप में देखा जाता है. भारत में आजादी के बाद से लगातार विकास की धारा बह रही है. आज हम पूरी दुनिया के सामने स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी साबित हो रहे हैं और नई शिक्षा नीति 2020 से शिक्षा के क्षेत्र में दुनिया के विकासशील देशों के सामने एक श्रेष्ठ मॉडल प्रस्तुत कर रहे हैं. कुलपति प्रो. प्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत एक नायक बन कर उभर रहा है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से हमारे छात्र छात्राएं दुनिया की किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए सक्षम हैं. देश इस समय अपनी आजादी के अमृत काल में अमृत महोत्सव मना रहा है. हमारा देश एक जीवंत राष्ट्र है, हम इतिहास के गौरवशाली क्षणों का ध्यान करते हैं और अपनी संस्कृति के प्रभाव को निर्बाध रूप से आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं. भारत की विदेश नीति हो, सुरक्षा नीति हो या गृह नीति हो, ये सभी ऊर्जावान है. वर्तमान समय में शिक्षा और विकास के माध्यम से गांव, नगर और महानगर के बीच के भेद को मिटाया जा रहा है. भारत का आधार 'राम राज्य' है, जिसकी स्थापना स्वयं भगवान राम ने की थी. नए भारत के निर्माण में अवसर ही चुनोतियाँ बन कर उभर रही हैं. राष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजक सचिव डॉ. अनिल कुमार ने संगोष्ठी के विषय की जानकारी प्रस्तुत के बाद विभाग की अध्यक्ष प्रो. अनुपम शर्मा ने स्वागत भाषण दिया एवं विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता (अकादमिक) प्रो. आलोक श्रोत्रिय द्वारा विद्यालय की जानकारी प्रस्तुत की गई, जबकि धन्यवाद ज्ञापन राजनीति विभाग के प्रो. घनश्याम शर्मा द्वारा दिया गया. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन