: Damoh: हरियाणा में पत्नी की हत्या कर फरार हुए पति ने दमोह में किया समर्पण, थाने पहुंचकर बताया- मैं खूनी हूं
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विस्तार
हरियाणा के पानीपत जिले में मजदूरी करने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया। आरोपी पर हरियाणा पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। इस बीच, वह भाग कर गृह राज्य मध्य प्रदेश के दमोह पहुंच गया। यहां उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। इसके बाद हरियाणा पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई।दमोह जिले की बटियागड़ तहसील के मोठा गांव निवासी अजय पिता कुरे सोंर ने आठ मार्च की रात अपनी पत्नी बैजंती उर्फ बिट्टी सौर की हरियाणा के बाबरपुर में गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी पति फरार हो गया था। हरियाणा के पानीपत जिले के सदर थाना में आरोपी पति पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था। आरोपी हत्या करने के अपने गांव आ गया था।
शनिवार को वह बटियागढ थाने पहुंचा और टीआई मनीष मिश्रा को घटना की जानकारी दी आरोपी ने घटना स्थल दिल्ली के पास बाबरपुर नामक स्थान बताया। बटियागढ़ पुलिस ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला इसके बाद दूसरे पुलिसकर्मियों ने बताया कि बाबरपुर हरियाणा के पानीपत में है। बटियागढ़ पुलिस ने हरियाणा पुलिस को सूचित किया और सदर थाना से एसआई राजेश सिंह बटियागढ़ पहुंचे इसके बाद दमोह न्यायालय से आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लिया और आरोपी को अपने साथ पानीपत लेकर गए। पति-पत्नी दोनों मजदूरी करने हरियाणा गए थे, वहीं किसी बात को लेकर विवाद के बाद आरोपी अजय सोंर ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया था।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन