: g20 summet 2023 News:हेरिटेज वॉक में मेहमानों को दिखाई होलकरी पगड़ी, खिलाए जलेबी पोहे
मेहमानों को होलकरी पगड़ी भी दिखाई गई। - फोटो : amar ujala digital
विस्तार
इंदौर में हो रही जी 20 समूह की बैठक में भाग लेने आए मेहमान सोमवार को इंदौर की ऐतिहासिक धरोहर, खान पान की परंपरा और संगीत से रुबरु हुए। उन्हें बोलिया सरकार की छत्री पर 100 साल पुरानी होलकरी पगड़ी दिखाई गई और राजवाड़ा पर इंदौरी पोहे, जलेबी, समोसे भी खिलाए गए। इंदौर की सफाई देख कर भी विदेशी खुश नजर आए। वे यह जानकर आश्चर्यचकित हो गए कि इंदौर में कचरा पेटियां नहीं है। हेरिटेज वॉक की शुरूआत बोलिया छत्री से हुई। यह रागिनी मक्खर ने साथी कलाकारों के साथ कृष्ण यशोधा पर आधारित नृत्य पेश किया। यहां से पैदल ही विदेशी मेहमान कृष्णपुरा छत्री गए। इसके बाद वे गोपाल मंदिर गए। मंदिर की सुंदर नक्काशी की उन्होंने सराहना भी की।
खुशनुमा मौसम है इंदौर का
कनाडा से आए डेनेल नेरिल ने कहा कि वे भारत के कई शहरों में घूमे है,लेकिन इंदौर का मौसम खुशनुमा लगा। देश का सबसे साफ शहर होने के साथ यहां के लोग भी मिलनसार लगे। यूएई से आई शेरिन जार्ज ने कहा कि इंदौर की सफाई अच्छी है, लेकिन हरियाली भी बढ़ना चाहिए। हरियाली से शहर की खूबसूरती और बढ़ जाती है।
चौबदारी अंदाज में सुनाई उपाधियां
राजवाड़ा पर मेहमानों को इंदौरी स्वाद परोसा गया। पोहे, जलेबी, समोसे मेहमानों को खिलाए गए। साथ में संगीत भी सुनाया जा रहा था। होलकरशासन काल मेें राजाअेां को किस तरह उपाधियां देकर दरबार में चौबदार पुकारते थे, उसके बारे में न केवल बताया गया, बलि्क चौबदारी अंदाज में बोलकर भी सुनाया गया। करीब डेढ़ घंटे तक मेहमानों ने शहर के पुरातत्व महत्व के स्थलों का अवलोकन किया। राजवाड़ा पर 100 साल पुराना लकड़ी का कैमरा भी रखा गया, जो अभी भी काम करता है। मेहमानों ने उसके बारे में भी जानकारी ली।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, एक की मौत, 6 घायल : अनूपपुर में फाटक नहीं होने से हादसा; अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से निकली थी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन