: छात्रा से बदसलूकी पर कोचिंग संचालक की पिटाई VIDEO: ABVP ने कहा- छात्रा ने दुर्व्यवहार-आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल, संचालक बोले- बदनाम करने की साजिश
एवीवीपी ने कहा- कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन
एबीवीपी ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। संगठन ने कोचिंग संस्थानों की व्यवस्था, पंजीकरण व अन्य नियामक पहलुओं की जांच की भी मांग की है।
6वीं की छात्रा से 2 छात्रों ने किया गैंगरेप: गर्भवती हुई, तबीयत बिगड़ने पर जांच में पता चला प्रेग्नेंट है
प्रदर्शन में नगर मंत्री अभिषेक पटेल, दिव्यांश शर्मा, लवलेश गढ़वाल, हिमांशु शर्मा, आयुष शर्मा व अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। एबीवीपी ने स्पष्ट किया कि शिक्षण संस्थानों में छात्राओं का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते रहेंगे।
एबीवीपी जिला संयोजक मृदुल नाथ चौहान का कहना है कि यदि ऐसा कृत्य होता है तो विद्यार्थियों की शिक्षा समाज के लिए चिंता का विषय है। इस तरह शिक्षक भक्षक बन जाएगा, यह गुरु-शिष्य परंपरा का उल्लंघन है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि सख्त कार्रवाई की जाए।
क्यों कातिल बना एक बंदर ? बंदर के धक्के से चली गई छात्रा की जान, जानिए कहां से मारा धक्का ?
संचालक ने कहा- मुझे नसीहत दी गई, लेकिन थप्पड़ जड़ दिया गया
कोचिंग संस्थान के संचालक अब्दुल मतीन का कहना है कि वीडियो 8 महीने पुराना है। जब लड़की किसी लड़के से बात करती दिखी। शिक्षक होने के नाते मैंने छात्रा को सलाह दी कि तुम कोचिंग में पढ़ने आती हो, इसलिए पढ़ाई पर ध्यान दो। डांटने के तीन-चार दिन बाद छात्रा अपनी एक सहेली को लेकर आई। मुझे छात्र संघ में रेफर कर दिया गया। छात्रा की सहेली ने मुझे थप्पड़ जड़ दिया और उसकी एक सहेली ने मारपीट का वीडियो बना लिया।
बाद में मैंने यह सोचकर थाने में शिकायत नहीं की कि छात्रा की बदनामी होगी, लेकिन अब 8 महीने बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया है और मुझ पर छात्रा से गाली-गलौज, बदसलूकी और परेशान करने का आरोप लगाया जा रहा है। यह मेरी छवि, चरित्र खराब करने और मेरे कोचिंग संस्थान को बदनाम करने की साजिश है। मैंने शुक्रवार को थाने में भी शिकायत की है। निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
अनूपपुर में स्कूल जा रहे 12वीं के छात्र की दर्दनाक मौत : ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम
शहडोल में 'प्रिंसिपल' के खिलाफ छात्रों का पैदल गदर : 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी
राजेंद्रग्राम में 'सड़क-बस' के लिए सड़क पर उतरे छात्र : पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम
'50 हजार में महिला प्रोफेसर आ जाती, तुम आ जाओ' : प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा
जगह कैंपस में थी, तो भवन 300 मीटर दूर क्यों बनाया ? : गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन