Logo
Breaking News Exclusive
महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे जेठानी ने देवरानी को चाकू मारे; लाश टंकी में डाली, भाई पर किया था कमेंट डबल मर्डर से पहले भाई को फोन कर बोला- घर आ जाओ; लहूलुहान पड़ी थीं लाशें किडनैप कर जंगल में पीटा; कटा पंजा पॉलीथीन में भरकर अस्पताल पहुंचा पीड़ित अस्पताल के बाहर 8 साल की बच्ची रो पड़ी, बोली- मां अब तो उठ जाओ झाड़-फूंक और लापरवाही भी दिखी, बीमार 'कोबरा' का डॉक्टरों ने इलाज कर बचाई जान मवेशियों को लेकर घर लौट रहा था, पीछे से आई काल बनी गाड़ी, फरार ड्राइवर की तलाश जारी टेबल पर शराब की बोतल रख क्लासरूम में सोए मिले मास्टर जी, मध्याह्न भोजन में भी धांधली, BEO ने थमाया शो-कॉज नोटिस 68 लाख की PM सड़क 1 साल में ही उखड़ी, अफसरों ने झाड़ा पल्ला तो भड़के 7 गांवों के लोग महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे जेठानी ने देवरानी को चाकू मारे; लाश टंकी में डाली, भाई पर किया था कमेंट डबल मर्डर से पहले भाई को फोन कर बोला- घर आ जाओ; लहूलुहान पड़ी थीं लाशें किडनैप कर जंगल में पीटा; कटा पंजा पॉलीथीन में भरकर अस्पताल पहुंचा पीड़ित अस्पताल के बाहर 8 साल की बच्ची रो पड़ी, बोली- मां अब तो उठ जाओ झाड़-फूंक और लापरवाही भी दिखी, बीमार 'कोबरा' का डॉक्टरों ने इलाज कर बचाई जान मवेशियों को लेकर घर लौट रहा था, पीछे से आई काल बनी गाड़ी, फरार ड्राइवर की तलाश जारी टेबल पर शराब की बोतल रख क्लासरूम में सोए मिले मास्टर जी, मध्याह्न भोजन में भी धांधली, BEO ने थमाया शो-कॉज नोटिस 68 लाख की PM सड़क 1 साल में ही उखड़ी, अफसरों ने झाड़ा पल्ला तो भड़के 7 गांवों के लोग

शहडोल में MBBS फाइनल ईयर छात्रा ने लगाई फांसी : मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या की आशंका, पहले भी कोशिश कर चुकी थी

मध्यप्रदेश के शहडोल के बिरसा मुंडा शासकीय मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस फाइनल ईयर की एक छात्रा ने रविवार तड़के अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मानसिक तनाव को आत्महत्या का संभावित कारण माना जा रहा है।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान 25 वर्षीय शिखा बैगा के रूप में हुई है। वह सोहनलाल बैगा की पुत्री थी और मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा थी। रविवार सुबह उसकी बहन जब कमरे में पहुंची, तो शिखा को फांसी के फंदे पर लटका पाया। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की गई।

माता-पिता के लिए छोड़ा भावुक संदेश

जांच के दौरान पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन और टैबलेट जब्त किया है। मोबाइल में एक संदेश मिला है, जो शिखा ने अपने ही नंबर पर टाइप किया था। संदेश में उसने अपने माता-पिता से माफी मांगी है और अगले जन्म में भी उन्हें ही माता-पिता के रूप में पाने की इच्छा जताई है। साथ ही पढ़ाई से जुड़े मानसिक तनाव और उलझन का जिक्र भी किया गया है। पुलिस इन संदेशों के आधार पर आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

दो महीने पहले भी कर चुकी थी आत्महत्या की कोशिश

जानकारी के अनुसार शिखा मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में रहती थी। रविवार को अवकाश होने के कारण वह शनिवार दोपहर अपने पिता के साथ घर आई थी। परिजनों ने बताया कि करीब दो माह पहले उसने हॉस्टल में भी आत्महत्या का प्रयास किया था। उस समय रूममेट्स की सूचना पर कॉलेज प्रबंधन ने हस्तक्षेप किया था और छात्रा की काउंसलिंग कराई गई थी। इस घटना की जानकारी परिजनों को भी दी गई थी।

डीन ने जताया दुख

मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. गिरीश बी. रामटेक ने बताया कि छात्रा के घर में आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली है। पूर्व में काउंसलिंग और इलाज चल रहा था, लेकिन इस तरह का कदम उठाएगी, इसका अंदाजा नहीं था।

पुलिस कर रही हर पहलू की जांच

कोतवाली थाने में पदस्थ उप निरीक्षक उपेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है। मोबाइल संदेशों सहित अन्य तथ्यों के आधार पर आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन