: MP 12वीं बोर्ड रिजल्ट 74.48% रहा: यहां की प्रियल द्विवेदी ओवरऑल टॉपर, इस जिले के स्टूडेंट्स टॉप पर
सतना के हर्ष पांडेय ने 479 नंबर हासिल करके साइंस स्ट्रीम में सेकंड पोजिशन बनाई है। निवाड़ी के दिव्य संस्कार शिक्षण संस्थान के अक्षय खरे ने कृषि समूह में 480 अंक पाकर प्रदेशभर में चौथा स्थान हासिल किया है। पीथमपुर के श्री कृष्ण प्रताप सिंह साइंस में प्रदेशभर में 5वें नंबर पर रहे हैं।
12वीं के कला समूह में इंदौर की वैदेही मंडलोई ने प्रदेशभर में चौथा स्थान बनाया है। वैदेही को 500 में 484 अंक मिले हैं। वे शासकीय बाल विनय मंदिर की छात्रा हैं। किंजल किंगरानी छठवें नंबर रही हैं। किंजल केबी पटेल गुजराती, कन्या उमा विद्यालय की छात्रा हैं। दसवें नंबर पर नंदा नगर स्थित जेबीएम स्कूल के साहिल और 11वें नंबर पर क्लॉथ मार्केट कन्या उमावि गणेशगंज की छात्रा गौरीषी यादव हैं। गौतमपुरा के दुष्यंत मावर को जीव विज्ञान संकाय में 500 में से 480 अंक हासिल हुए। दुष्यंत को मेरिट लिस्ट में चौथा स्थान मिला है।
दतिया के अरुण सूर्यान ने गणित समूह में प्रदेशभर में चौथा स्थान हासिल किया है। उन्होंने 500 में से 488 नंबर पाए हैं। हायर सेकेंडरी के रिजल्ट में नरसिंहपुर जिला पहला और नीमच दूसरा रहा है।
सीएम बोले- दूसरा मौका मिलेगा
मुख्यमंत्री ने कहा- इस बार बेटियों ने बाजी मारी है। असफल विद्यार्थी खुद को फेल न समझें, उनको परीक्षा का एक और मौका मिलेगा।
माशिमं की अध्यक्ष स्मिता भारद्वाज ने कहा- जो छात्र-छात्राएं फेल हो गए हैं या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे 17 जून से दोबारा परीक्षा दे सकेंगे। यह व्यवस्था नई शिक्षा नीति के तहत की गई। इस तरह का प्रयोग करने वाला मध्यप्रदेश देश का तीसरा राज्य बन गया है।
कैटेगरी वाइज टॉपर लिस्ट
- ह्यूमैनिटीज- अंकुर यादव
- मैथ्स साइंस- प्रियल द्विवेदी
- कॉमर्स- रिमझिम करोठिया
- एग्रीकल्चर- हरि ओम साहू
- बायोलॉजी- गार्गी अग्रवाल
यहां देख सकते हैं रिजल्ट
छात्र https://mpbse.mponline.gov.in के अलावा Digi locker App, MPBSE Mobile App या MP Mobile App के जरिए भी परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। ऐप में Know Your Result विकल्प का चयन कर अपना रोल नंबर और आवेदन क्रमांक (एप्लिकेशन नंबर) दर्ज करके रिजल्ट हासिल कर सकते हैं।
राज्य सरकार और बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे सही और अधिकृत पोर्टल्स का उपयोग करें। किसी अफवाह या अनाधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा न करें। इस शैक्षणिक सत्र में 7 लाख 6 हजार विद्यार्थियों ने एमपी बोर्ड की 12वीं क्लास की परीक्षा दी थी।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPSTags :
संबंधित ख़बरें
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
अनूपपुर में स्कूल जा रहे 12वीं के छात्र की दर्दनाक मौत : ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम
शहडोल में 'प्रिंसिपल' के खिलाफ छात्रों का पैदल गदर : 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी
राजेंद्रग्राम में 'सड़क-बस' के लिए सड़क पर उतरे छात्र : पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम
'50 हजार में महिला प्रोफेसर आ जाती, तुम आ जाओ' : प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा
जगह कैंपस में थी, तो भवन 300 मीटर दूर क्यों बनाया ? : गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन