: MP में 60 लाख विद्यार्थियों को आज मिलेगी छात्रवृत्ति: CM मोहन यादव सिंगल क्लिक से ट्रांसफर करेंगे ₹332 करोड़
जिन विभागों की छात्रवृत्ति ट्रांसफर की जाएगी, उनमें स्कूल शिक्षा के अलावा अनुसूचित जाति कल्याण, जनजाति कल्याण, विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा सामाजिक न्याय विभाग शामिल हैं। एकीकृत छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत प्रदेश के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को वर्तमान में शिक्षा पोर्टल के माध्यम से 6 विभागों की लगभग 20 प्रकार की छात्रवृत्तियां स्वीकृत की जा रही हैं।
छात्रवृत्ति योजना में समग्र यूनिक आईडी के आधार पर प्रत्येक विद्यार्थी का नाम उसके विद्यालय के कोड के साथ मैपिंग कर कक्षावार, विद्यालयवार ऑनलाइन नामांकन की व्यवस्था शिक्षा पोर्टल एनआईसी के माध्यम से तैयार की गई है।
इसी माह अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था
प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में नियमित शिक्षकों के अभाव में शैक्षणिक व्यवस्था के संचालन के लिए अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था की गई है। वर्तमान में अधिकांश विद्यालयों में पूर्व से कार्यरत एवं विद्यालय विकल्प चयन के माध्यम से अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने दिसंबर माह में होने वाली रिक्तियों पर अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था के लिए निर्देश जारी किए हैं।
अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था के लिए विकासखंड पैनल की मेरिट सूची जीएफएमएस पोर्टल पर विद्यालय प्रभारी के लॉगिन पर उपलब्ध करा दी गई है। इस सूची के आधार पर अतिथि शिक्षकों के आवेदन को प्राथमिकता के आधार पर उसी विद्यालय में बुलाया जा सकेगा।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
अनूपपुर में स्कूल जा रहे 12वीं के छात्र की दर्दनाक मौत : ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम
शहडोल में 'प्रिंसिपल' के खिलाफ छात्रों का पैदल गदर : 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी
राजेंद्रग्राम में 'सड़क-बस' के लिए सड़क पर उतरे छात्र : पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम
'50 हजार में महिला प्रोफेसर आ जाती, तुम आ जाओ' : प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा
जगह कैंपस में थी, तो भवन 300 मीटर दूर क्यों बनाया ? : गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन