Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: बदहाल-ए-किरगी पंचायत: सांसद, विधायक का पंचायत खस्ताहाल, घरों में घुस रहा गंदा पानी, तालाब बना बस स्टैंड, नाली के नाम पर बंदरबांट, VIDEO में देखिए जिम्मेदारों का विकास

MP CG Times / Sat, Jul 15, 2023

अनूपपुर। वो दर्द वो बदहाली के मंजर नहीं बदले, बस्ती के अंधेरों से मेरे घर नहीं बदले. हमने तो बहारों का महज जिक्र सुना है, अब तक हमारे गांव से पतझड़ नहीं बदले. किसी कवि की ये पक्तियां स्थानीय क्षेत्र के विकास पर सटीक बैठती हैं. हम बात कर रहे हैं अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ के किरगी पंचायत की. जहां दिया तले अंधेरा है. यहां विकास मुंह के भार जमीन चाट रहा है. हैरानी की बात ये है कि इसी पंचायत से सांसद हिमाद्री सिंह, विधायक फुंदेलाल मार्को आते हैं, लेकिन विकास के नाम पर पब्लिक को झुनझुना मिला. बस स्टैंड तालाब बन गया है. आस-पास पानी भर गया है. नाली निर्माण में बंदबांट किया गया है.

https://mpcgtimes.com/negligence-in-drain-construction-and-corruption-of-lakhs-in-kirgi-panchayat-of-pushprajgarh/ नाली में पानी नहीं, बस स्टैंड में तालाब इस क्षेत्र में अब तक जितने भी जनप्रतिनिधि हुए किसी ने भी अहम एवं ज्वलंत समस्याओं के समाधान में कोई रुचि नहीं दिखाई. जनता के माध्यम से आश्वासनों की बरसात तो खूब हुई परन्तु वह आज तक जमीन पर नहीं दिखाई दिया. अगर दिखाई दिया भी तो भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गए. ग्राम पंचायत और सरपंच की लापरवाही के कारण नाली अब गले की फांस बनी हुई है. इस समस्या के चलते लोगों को व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

देखिए वीडियो-

https://youtu.be/u0NXk_7034w ग्रामीणों ने भेजा वीडियो MPCG टाइम्स की टीम को ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर भेजा है, जिसमें देख सकते हैं कि किस तरह से पंचायत के कारनामे आप सबके सामने है. नाली में पानी नहीं, बल्कि कच्ची नाली है, उसमें पानी है. लोगों के घरों तक पानी घुस रहा है. लोगों के घरों के सामने बड़े-बड़े गढ्ढे दिख रहे हैं. लोग लकड़ी की पटिया बिछाकर आवागमन कर रहे हैं. बीमारी की ओर धकेल रहा गंदा पानी चुनाव का समय हो या जनसभा, इस समस्या के समाधान के लिए सबने डींगे हांकी, लंबे चौड़े वादे किए, लेकिन सब कुछ मात्र बातों तक ही रह गया. नाली समस्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है. ये पानी लोगों को बीमारी की ओर धकेल रही है. लोग बीमार पड़ सकते हैं, लेकिन मजाल है कि यहां किसी तरह की व्यवस्थाएं करने में जिम्मेदार रुचि दिखाएं. विकास से घरों में घुस रहा गंदा पानी हाल ही में इस पंचायत ने 1 के साथ 1 फ्री नाली देने का विकास कायम किया है, जिससे ग्रामवासी भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं. बारिश आते ही ग्राम पंचायत किरगी में पानी भर जाता है, जो पानी नाली से बहना था, वह अब रोड में बाढ़ बनकर दिख रहा है. लोगों के घरों में पानी घुस रहा है, जिससे लोगों को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है. कौन हैं यहां के सरपंच ? किरगी पंचायत के सरपंच अर्जुन सिंह हैं, जो सांसद के करीबी माने जाते हैं. ये ग्रामवासियों की समस्याओं को देखते हुए नाली का निर्माण करा रहे हैं, लेकिन इस नाली निर्माण कार्य में सारी की सारी इंजीनियरिंग धरी की धरी नजर आ रही है. जिस इंजीनियर ने इस नाली को निर्माण के लिए स्वीकृति दी है, वह भी सवालों के कठघरे में है. सड़क के ऊपर नाली बनाई गई है, इतना ही नहीं पक्की नाली से पानी जब नहीं जाने लगा, तो अलग से कच्ची नाली बना दी गई. मतलब की सब जिम्मेदार मिलकर सरकारी पैसे को नाली में बहा दिए. देखिए वीडियो [video width="640" height="368" mp4="https://mpcgtimes.com/wp-content/uploads/2023/07/VID-20230715-WA0016.mp4"][/video] सांसद-विधायक के आंगन में भी टाइल्स ग्रामीणों का कहना है कि सांसद विधायक के अंगना में भी टाइल्स लगिस, फेर हमर पंचायत में विकास के नाम नई हे. उंखर घर और अंगना सब चमकथे, फेर पंचायत के विकास के बारी आथे, तो कोनो देखे तक ल न आए. ये पंचायत पुष्पराजगढ़ के सबले बड़े पंचायत हे फेर जनता के बात ल कोनो नई सुने. सरंपच तो नाली के बगल म नाली बना के चमात्कार करत हे, ओहिला देख लेवव. ये हम नहीं वहां के लोग कर रहे हैं, जो विकास और करतूत को चिढ़ा रहे हैं. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन