Logo
Breaking News Exclusive
एक-दूसरे को देखकर काटने की कही बात, स्टूडेंट्स के हाथों पर गहरे निशान मिले पति-पत्नी और 4 साल की बच्ची की दम घुटने से मौत, बंद कमरे में भर गया जहरीला धुआं सुसाइड नोट में देहदान की इच्छा, आज फिजिकल एजुकेशन का पेपर था सराफा कारोबारी पर पिस्टल तानकर हमला, 50 टांके लगे, आईसीयू में भर्ती, कार समेत सोना ले भागे बदमाश गरियाबंद में रुचि नहीं दिखा रहे मीलर्स, बफर लिमिट से 8 गुना ज्यादा स्टॉक, क्या फिर दोहराए जाएंगे घोटाले? मोबाइल में मिले कई युवतियों के आपत्तिजनक VIDEO; लोगों ने अर्धनग्न कर पीटा टीचर ने प्रश्नपत्र की फोटो वॉट्सएप स्टेटस पर डाली; आरोपी समेत 3 सस्पेंड हफ्ता वसूली को लेकर कुटाई; कोचिंग संचालक पर लाठी-डंडों से अटैक शॉट मारा… शटल उठाने गए… और गिर पड़े, शुगर के मरीज थे, रोजाना खेलते थे जय माता दी लिखकर चाट बेच रहा था मुस्लिम, बजरंग दल बोला- थूक-मूत्र जिहाद करते हैं एक-दूसरे को देखकर काटने की कही बात, स्टूडेंट्स के हाथों पर गहरे निशान मिले पति-पत्नी और 4 साल की बच्ची की दम घुटने से मौत, बंद कमरे में भर गया जहरीला धुआं सुसाइड नोट में देहदान की इच्छा, आज फिजिकल एजुकेशन का पेपर था सराफा कारोबारी पर पिस्टल तानकर हमला, 50 टांके लगे, आईसीयू में भर्ती, कार समेत सोना ले भागे बदमाश गरियाबंद में रुचि नहीं दिखा रहे मीलर्स, बफर लिमिट से 8 गुना ज्यादा स्टॉक, क्या फिर दोहराए जाएंगे घोटाले? मोबाइल में मिले कई युवतियों के आपत्तिजनक VIDEO; लोगों ने अर्धनग्न कर पीटा टीचर ने प्रश्नपत्र की फोटो वॉट्सएप स्टेटस पर डाली; आरोपी समेत 3 सस्पेंड हफ्ता वसूली को लेकर कुटाई; कोचिंग संचालक पर लाठी-डंडों से अटैक शॉट मारा… शटल उठाने गए… और गिर पड़े, शुगर के मरीज थे, रोजाना खेलते थे जय माता दी लिखकर चाट बेच रहा था मुस्लिम, बजरंग दल बोला- थूक-मूत्र जिहाद करते हैं

: युवक की गोली मारकर हत्या: दोस्त की बहन से छेड़छाड़ का किया था विरोध, बदमाशों ने मार दी गोली

Youth shot dead in Bhind: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में बीते मंगलवार शाम एक युवक को लड़की से छेड़छाड़ कर रहे मनचलों का विरोध करना भारी पड़ गया. विवाद बढ़ने पर बदमाशों ने शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद पीड़ित परिवार का गुस्सा फूट पड़ा. परिजनों ने विरोध प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की है. दरअसल मृतक नीलेश जाटव, उसका भाई शैलेश और लड़की का भाई (नीलेश का दोस्त) भिंड शहर से सटे चंदनपुरा इलाके में अपने दोस्त की बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पहुंचे थे. तभी छेड़छाड़ के आरोपी और नीलेश के बीच विवाद हो गया. जिसके बाद आरोपी ने नीलेश को कट्टे से गोली मार दी और मौके से फरार हो गया. घटना के बाद नीलेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. नीलेश की मौत के बाद शोक संतप्त परिवार में आक्रोश पनप गया. हमला करने वाले आरोपियों की संख्या पांच से छह के बीच बताई जा रही है. सिटी कोतवाली थाना पुलिस आरोपियों की तलाश मे जुट गई है. इधर घटना के बाद परिजन और समाज के लोग एकत्रित हो गये और नीलेश की मौत पर विरोध जताया. परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने संतोषजनक कार्रवाई नहीं की है. उल्टे शिकायतकर्ता पक्ष के व्यक्ति को ही आरोपी बना दिया गया है. इस दौरान पुलिस और मृतक के परिजनों के बीच बहस भी हुई. फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी भी हो रही है. आपको बता दें कि ये पूरा मामला चंदनपुरा इलाके का है. फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. परिजनों की मांग है कि आरोपियों को सख्त सजा दी जाए. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन