: सड़क पर बिछी तीन लाशें: बेलगाम टैंकर ने बाइक सवारों को कुचला, खून से सन गई सड़क, मौत से मातम
शहडोल. मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवारों को कुचल दिया, जिससे तीनों युवकों की भयानक मौत हो गई.
घटना अमलाई थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार अमलाई थाना क्षेत्र के ग्राम बटुरा निवासी 20 वर्षीय गणेश पाव, 22 वर्षीय गंगाराम पाव और कोमल पाव एक ही बाइक पर सवार होकर पेट्रोल भरवाने जा रहे थे. बताया जा रहा है कि तभी एक तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि तीनों के शव क्षत-विक्षत हो गए. हादसे के बाद गाड़ी में आग लग गई. मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को जब्त कर लिया गया है. ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है. आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन