: डिंडौरी में सरकारी कर्मचारियों पर गिरी गाज: कलेक्टर के एक्शन से मचा हड़कंप, जानिए सविंदाकर्मियों की क्यों की सेवा समाप्त ?
गणेश मरावी,डिंडौरी। मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में दो सरकारी कर्मचारियों को बार बालाओं के सांथ डांस करना महंगा पड़ गया। दोनों सविंदाकर्मी कर्मचारियों की कलेक्टर ने सेवा समाप्त कर दी है। विगत दिनों शहपुरा में आयोजित कार्यक्रम में शहपुरा जनपद पंचायत के उपयंत्री एवं स्वच्छ भारत मिशन के ब्लाॅक समन्वयक का बार बालाओं के साथ डांस करते वीडियो वायरल हुआ था।
उक्त मामले की संज्ञान में आते ही जिला पंचायत सीईओ ने दोनों सविंदाकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर ज्वाब मांगा था, लेकिन अब कलेक्टर ने सिविल सेवा आचरण नियम का उलंघन कहते हुए दोनों कर्मचारियों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई कर दी है।
शहपुरा में आयोजित कार्यक्रम में डांस का वीडियो वायरल
कलेक्टर विकास मिश्रा के द्वारा उपयंत्री राजेश कोठार (संविदा) और हरीश झारिया, ब्लॉक समन्वयक (संविदा), स्वच्छ भारत मिशन, जनपद पंचायत शहपुरा की संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत शहपुरा में जनपद पंचायत कार्यालय के सामने आयोजित मंडई/मेले में राजेश कोठार और हरीश झारिया के द्वारा रिकार्डिंग डांस में महिला डांसर दके साथ डांस किया गया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।
https://mpcgtimes.com/video-viral-of-government-employees-dancing-with-bar-girls-in-dindori/
जिला पंचायत सीईओ ने जारी किया था कारण बताओ नोटिस
राजेश कोठार और हरीश झारिया के उक्त अनुशासनहीनता/कदाचरण के कृत्य को दृष्टिगत रखते हुये मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत शहपुरा के 25 नवंबर 2023 से कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था, जिसका उत्तर राजेश कोठार और हरीश झारिया के द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया है।
नहीं मिला संतोषजनक जवाब
राजेश कोठार और हरीश झारिया के द्वारा शासकीय सेवा में रहते हुये किये गए उक्त कृत्य के फलस्वरूप मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत डिण्डौरी के कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया जाकर 24 घंटे के अंदर समक्ष में जवाब चाहा गया था। जिसका जवाब प्रस्तुत किया गया, जिसमें दोनों के द्वारा वायरल वीडियो में स्वयं का होना एवं उक्त अशोभानीय नृत्य किया जाना स्वीकार किया गया है। जो समाधानकारक या संतोषजनक नहीं है।
दोनों सविंदाकर्मियों की तत्काल से सेवा समाप्त
राजेश कोठार और हरीश झारिया का उक्त कृत्य शासकीय सेवा के प्रति अनुशासनहीनता/कदाचरण का परिचायक होकर म.प्र.रा.रो. गारंटी परिषद की संविदा सेवा शर्त का उल्लंघन है। म.प्र.रा.रो. गारंटी परिषद की संविदा सेवा शर्तों के अनुरूप कार्यव्यवहारध्आचरण नहीं करने के कारण म.प्र.शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय के पत्र अनुसार राजेश कोठार और हरीश झारिया की संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त की जाती है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन