: सफेद लिफाफे के अंदर 'काली कमाई': 45 हजार रिश्वत लेते ट्रैप होते ही SDM की बिगड़ी तबियत, राजधानी करना पड़ा रेफर
रायसेन। जिले के गैरतगंज एसडीएम को लोकायुक्त ने 45 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. एसडीएम अपने एसडीओ और कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ मिलकर घूसखोरी कर रहे थे. तीनों ने व्यापारी से क्रेशर की अनुमति देने के बदले में एक लाख की घूस मांगी थी. लोकायुक्त पुलिस ने ट्रैप कर उन्हें रंगेहाथों पकड़ लिया.
फिर शर्मसार हुई संस्कारधानी: इंजीनियरिंग छात्र ने 4 साल की बच्ची से की रेप की कोशिश, पुलिस ने किया गिरफ्तारलोकायुक्त ने एसडीएम मनीष कुमार जैन, उनके ओएसडी दीपक श्रीवास्तव, कंप्यूटर ऑपरेटर राम नारायण अहिरवार को रिश्वत लेते हुए दबोचा है. ट्रैप होते ही एसडीएम की तबीयत बिगड़ गई. उनका बीपी बढ़ गया.जिसके बाद उन्हें पुलिस अभिरक्षा में भोपाल रेफर किया गया है.
लोकायुक्त एसपी मनु व्यास ने बताया कि तनवीर पटेल ने शिकायत की थी कि उसके भाई के ग्राम अगरिया कला में क्रेशर की अनुमति जारी करने के लिए एसडीएम के रीडर दीपक श्रीवास्तव, कम्प्यूटर ऑपरेटर राम नारायण अहिरवार एक लाख रुपए की मांग कर रहे हैं. बुधवार को तनवीर पहली किस्त देने एसडीएम कार्यालय पहुंचा. जहां, कम्प्यूटर ऑपरेटर रामरानायण को लिफाफे में रखे 45 हजार रुपए दिए. रामनारायण ने 15 हजार लिफाफे से निकाल लिया और बाकि के 30 हजार रुपए उसी लिफाफे में रखकर एसडीएम को दे दिए. इसी दौरान लोकायुक्त की टीम ने ट्रैप होते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई.
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन